Weather News LIVE | Today Weather News LIVE | Weather Latest News | समुद्री में हलचल, 12 राज्यों में 4 दिन तक आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी

Date:

[ad_1]

मौसम न्यूज: मार्च के शुरुआती दिनों में ही उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में चिलचिलाती गर्मी ने दस्तक दे दी है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों (10 मार्च तक) जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में दिन का तापमान सामान्य से 5-7°C अधिक रहने की संभावना है. वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों, गुजरात और मध्य प्रदेश में 11 मार्च तक तापमान सामान्य से 4-6°C अधिक रहेगा. हालांकि, इस तपती गर्मी के बीच एक नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है.

इस मौसमी उथल-पुथल के पीछे कई सिस्‍टम काम कर रहे हैं. वर्तमान में, समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर दक्षिण बांग्लादेश और पूर्वोत्तर असम के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण (cyclonic circulation) बना हुआ है. इसके अलावा, बिहार से लेकर मराठवाड़ा तक, झारखंड और छत्तीसगढ़ होते हुए और दक्षिण तमिलनाडु से तटीय कर्नाटक तक हवा के निम्न दबाव का क्षेत्र (trough) सक्रिय है. इन प्रणालियों के आपस में टकराने से देश के एक बड़े हिस्से में आंधी-तूफान का माहौल बन गया है.

9 से 12 तक बिगड़ेगा मौसम

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 10 से 15 मार्च के बीच कई राज्यों में मौसम बिगड़ेगा. ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार और झारखंड में 9 से 11 मार्च के बीच 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बिजली कड़कने के साथ बारिश होगी. इसके अलावा, पहाड़ों पर मौसम सबसे ज्यादा खराब रहने वाला है. यहां भारी बर्फबारी के साथ ओले का भी अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग की बारिश और आंधी तूफान की चेतावनी. (एआई)

बिहार-झारखंड का हाल

बंगाल की खाड़ी में हलचल की वजह से पूर्वी भारत में मौसम करवट बदल सकता है. मौसम विभाग ने बताया कि कई पूर्वी राज्यों में हवाओं का जोर रहेगा. बिहार और झारखंड में 9 से 11 मार्च के बीच गरज और चमक के साथ छिटपुट बारिश की संभावना है. असम और बांग्लादेश के ऊपर बने पश्चिमी विभोभ की वजह से मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है. असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 10 से 14 मार्च के बीच गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं. अरुणाचल प्रदेश में 9 से 15 मार्च तक आंधी-तूफान के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा.

एमपी से गुजरात महाराष्ट्र तक मिक्स मौसम

मध्य भारत फिलहाल भट्टी की तरह तप रहा है. मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में 11 मार्च तक दिन का तापमान सामान्य से 4-6°C अधिक रहने की संभावना है. इसके बाद अगले 4 दिनों में यहां पारे में 2-3°C की धीरे-धीरे गिरावट देख सकता है. महाराष्ट्र की बात करें तो अगले 3 दिनों तक अधिकतम तापमान में 2-3°C की बढ़ोतरी होगी, और फिर पारा धीरे-धीरे नीचे आएगा.

पहाड़ों पर बर्फबारी और ओले

पहाड़ों पर मौसम का रौद्र रूप देखने को मिलेगा. 10 और 11 मार्च को जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. मौसम विभाग ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर और 11 व 12 मार्च को हिमाचल प्रदेश में ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, पंजाब और हरियाणा सहित उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले 3 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. उसके बाद पारे में 2-3°C की गिरावट आने की संभावना है.

गर्मी और बारिश दोनों

दक्षिण भारत में मौसम मिला-जुला रहेगा. दक्षिण-पूर्व प्रायद्वीपीय भारत में अगले 5 दिनों तक दिन का तापमान सामान्य से 2-3°C अधिक रहने की संभावना है, हालांकि उमस बढ़ेगी. तटीय आंध्र प्रदेश और केरल (माहे सहित) में मंगलवार को छिटपुट बारिश के साथ बिजली कड़कने की संभावना है, जो थोड़ी राहत दे सकती है.

पहाड़ों पर ओलावृष्टि और भारी बर्फबारी कब होने की संभावना है?
जम्मू-कश्मीर में 10 और 11 मार्च को भारी बर्फबारी और 10 मार्च को ओलावृष्टि की संभावना है. वहीं, हिमाचल प्रदेश में 11 और 12 मार्च को ओले गिरने का अलर्ट है.

उत्तर और मध्य भारत में झुलसाने वाली गर्मी से कब राहत मिलेगी?
गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 11 मार्च तक तापमान सामान्य से 4-6°C अधिक रहेगा. इसके 3 दिन बाद पारे में 2-3°C की गिरावट आने का अनुमान है, जिससे थोड़ी राहत मिलेगी.

पूर्वी राज्यों (बिहार, झारखंड, बंगाल) में बारिश का क्या अलर्ट है?
बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 9 से 11 मार्च के बीच 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली कड़कने की संभावना है.

दक्षिण भारत में मौसम का क्या मिजाज रहेगा?
दक्षिण-पूर्व प्रायद्वीपीय भारत में अगले 5 दिनों तक तापमान सामान्य से 2-3°C ऊपर रहेगा. हालांकि, तटीय आंध्र प्रदेश और केरल में 9 और 10 मार्च को छिटपुट बारिश होने की भी संभावना है.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related