अब नहीं बनेंगे सख्त दही भल्ले, ये 5 स्टेप अपनाएं और पाएं बाजार जैसे स्पंजी भल्ले, 1 महीने तक कर सकते हैं स्टोर

Date:

[ad_1]

Dahi Bhalle Recipe: दही भल्ले का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. शादी-ब्याह हो, त्योहार हो या घर पर कोई खास मेहमान, यह डिश हमेशा सेंटर ऑफ अट्रैक्शन रहती है, लेकिन सच कहें तो ज्यादातर लोगों की एक ही शिकायत रहती है-भल्ले बाहर से तो ठीक लगते हैं, मगर अंदर से सख्त रह जाते हैं. कई बार दही डालने के बाद भी वे नरम नहीं होते और पूरा स्वाद फीका पड़ जाता है, अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं. “भरत की रसोई” से मिली यह खास रेसिपी आपकी इस परेशानी को खत्म कर देगी. इसमें दाल के सही अनुपात से लेकर पीसने, फेंटने, तलने और स्टोर करने तक हर छोटी-बड़ी बात का ध्यान रखा गया है. सबसे खास बात, इन भल्लों को आप एक महीने तक संभालकर रख सकते हैं और जब चाहें, वैसे ही ताजा और मुलायम बना सकते हैं.

दाल का सही चुनाव ही असली गेम चेंजर है
नरम दही भल्लों की शुरुआत सही दाल के चुनाव से होती है. इसके लिए सवा कप उड़द दाल और एक चौथाई कप मूंग दाल लें. कई लोग सिर्फ उड़द दाल से भल्ले बनाते हैं, लेकिन मूंग दाल मिलाने से टेक्सचर ज्यादा सॉफ्ट और अंदर से रसीला बनता है. दोनों दालों को अच्छे से धोकर कम से कम 6–8 घंटे या पूरी रात पानी में भिगो दें. सुबह उठकर दाल का पानी पूरी तरह निकाल दें. ध्यान रखें कि दाल में अतिरिक्त पानी न रहे, वरना पेस्ट पतला हो जाएगा.

पीसने की तकनीक जो बदल देगी रिजल्ट
दाल पीसते वक्त जल्दबाजी न करें. पहले मिक्सर को स्लो स्पीड पर चलाएं ताकि दाल बराबर पिसे. जब दाल लगभग स्मूद हो जाए, तब आखिर में थोड़ी देर के लिए तेज स्पीड चला सकते हैं. पानी सिर्फ तीन चौथाई कप ठंडा डालें. ज्यादा पानी डाल दिया तो मिश्रण पतला हो जाएगा और फेंटते समय वह फूल नहीं पाएगा. सही पेस्ट वही है जो गाढ़ा, हल्का और स्मूद हो.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

फेंटने का असली सीक्रेट
अब आता है सबसे जरूरी स्टेप-फेंटना. पिसी हुई दाल में जीरा, चुटकीभर हींग, थोड़ी अजवाइन और स्वाद के अनुसार नमक मिलाएं. अब इसे एक ही दिशा में लगातार फेंटें. यही वह स्टेप है जो भल्लों को अंदर से स्पंजी बनाता है. लगभग 8–10 मिनट फेंटने के बाद एक छोटी कटोरी में पानी लें और उसमें थोड़ा सा मिश्रण डालकर देखें, अगर वह ऊपर तैर जाए तो समझ लीजिए आपका पेस्ट तैयार है.

तलते समय तापमान पर रखें नजर
तेल न बहुत ज्यादा ठंडा हो, न बहुत तेज. सही तापमान करीब 140–145 डिग्री के आसपास होना चाहिए. शुरुआत में तेल अच्छे से गर्म करें, फिर आंच मध्यम से धीमी रखें. भल्लों को धीरे-धीरे तेल में डालें. जब वे गोल्डन ब्राउन हो जाएं, तब निकाल लें. ज्यादा तलेंगे तो वे सख्त हो सकते हैं.

मसालेदार पानी में भिगोना क्यों जरूरी है?
तले हुए भल्लों को सीधे मसालेदार पानी में डालें. इस पानी में सादा नमक, काला नमक, भुना जीरा पाउडर और चुटकीभर हींग मिलाएं. करीब 15–20 मिनट तक भिगोने से भल्ले अंदर तक नरम हो जाते हैं और उनमें हल्का मसालेदार स्वाद भी आ जाता है. यही स्टेप उन्हें परफेक्ट बनाता है.

एक महीने तक स्टोर करने का आसान तरीका
अगर आप पहले से तैयारी करना चाहते हैं, तो भिगोए हुए भल्लों को हल्के हाथ से दबाकर पानी निकाल लें. एक ट्रे में दूरी बनाकर रखें और अच्छी तरह कवर कर फ्रीजर में रख दें. जब खाने हों, तो सीधे गर्म पानी में 10 मिनट डालें. वे फिर से मुलायम हो जाएंगे. उसके बाद ठंडी दही, मीठी सोंठ चटनी और हरी चटनी डालकर सर्व करें.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related