[ad_1]
Last Updated:
अचानक पैसों की जरूरत पड़ने पर कई लोग लोन लेने का विकल्प चुनते हैं. ऐसे समय में सबसे बड़ा सवाल होता है कि पर्सनल लोन लिया जाए या गोल्ड लोन. दोनों लोन के अपने अलग फायदे और शर्तें होती हैं. इसलिए सही फैसला लेने से पहले इनके अंतर को समझना बेहद जरूरी है.
अचानक पैसों की जरूरत पड़े तो गोल्ड लोन लें या पर्सनल लोन. (Image:AI)
नई दिल्ली. अचानक पैसों की जरूरत किसी के सामने भी आ सकती है. ऐसे समय में अगर बचत या इमरजेंसी फंड न हो तो लोग लोन लेने का सहारा लेते हैं. आमतौर पर लोग पर्सनल लोन या गोल्ड लोन के बीच फैसला करने को लेकर उलझन में रहते हैं. दोनों विकल्पों के अपने फायदे हैं और सही चुनाव जरूरत के आधार पर तय होता है.
क्रेडिट स्कोर कम हो तो गोल्ड लोन बन सकता है विकल्प
जब किसी व्यक्ति का क्रेडिट स्कोर कम होता है, तो बैंक से पर्सनल लोन लेना मुश्किल हो जाता है. कई बार बैंक ऐसे मामलों में लोन देने से मना कर देते हैं या बहुत ज्यादा ब्याज दर पर लोन ऑफर करते हैं. ऐसी स्थिति में गोल्ड लोन एक अच्छा विकल्प बन सकता है. गोल्ड लोन में व्यक्ति अपने सोने के आभूषण गिरवी रखकर पैसे ले सकता है. चूंकि इसमें सोना गारंटी के तौर पर रखा जाता है, इसलिए बैंक या वित्तीय संस्थान क्रेडिट स्कोर पर ज्यादा निर्भर नहीं रहते. यही कारण है कि कम क्रेडिट स्कोर वाले लोग भी आसानी से गोल्ड लोन ले सकते हैं.
लोन की अवधि के अनुसार करें सही चुनाव
लोन लेते समय उसकी अवधि को समझना भी जरूरी होता है. अगर किसी व्यक्ति को लंबे समय के लिए पैसे की जरूरत है, तो पर्सनल लोन बेहतर विकल्प माना जाता है. पर्सनल लोन की अवधि आमतौर पर कुछ सालों तक हो सकती है, जिससे किस्तों में धीरे-धीरे भुगतान करना आसान हो जाता है. वहीं यदि किसी को केवल 3 से 6 महीने के लिए पैसे की जरूरत है, तो गोल्ड लोन ज्यादा उपयुक्त हो सकता है. गोल्ड लोन आमतौर पर कम समय के लिए लिया जाता है और जल्दी चुकाया भी जा सकता है.
जल्दी पैसे चाहिए तो गोल्ड लोन मददगार
इमरजेंसी के समय कई लोगों को तुरंत पैसे की जरूरत होती है. ऐसे मामलों में गोल्ड लोन ज्यादा तेज और आसान प्रक्रिया माना जाता है. आमतौर पर पर्सनल लोन के लिए बैंक कई तरह के दस्तावेज और जांच प्रक्रिया पूरी करते हैं, जिससे समय लग सकता है. वहीं गोल्ड लोन में सोना गिरवी रखने के बाद कम समय में लोन मिल सकता है. यही वजह है कि अचानक आर्थिक जरूरत पड़ने पर कई लोग गोल्ड लोन का विकल्प चुनते हैं, ताकि उनकी वित्तीय जरूरत तुरंत पूरी हो सके.
About the Author
Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in …और पढ़ें
[ad_2]
Source link
