अमेरिका-इजरायल-ईरान तनाव का मेरठ पर असर, स्पोर्ट्स सामान का करोड़ों का माल बीच रास्ते में फंसा, जानिए मामला

Date:

[ad_1]

Last Updated:

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर भी दिखने लगा है. इसका सीधा प्रभाव मेरठ के स्पोर्ट्स उद्योग पर पड़ा है, जहां से बड़ी मात्रा में खेल सामान गल्फ देशों में एक्सपोर्ट किया जाता है. मौजूदा हालात के कारण व्यापारियों का माल बीच रास्ते में फंस गया है, जिससे करोड़ों के कारोबार पर संकट मंडराने लगा है.

ख़बरें फटाफट

मेरठ. अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालात का असर अब वैश्विक व्यापार पर भी साफ दिखाई देने लगा है. इसका प्रभाव भारत के कई उद्योगों पर पड़ रहा है. उत्तर प्रदेश के मेरठ की प्रसिद्ध स्पोर्ट्स मार्केट भी इससे अछूती नहीं है. मेरठ से बड़ी मात्रा में स्पोर्ट्स सामान गल्फ देशों में एक्सपोर्ट किया जाता है, लेकिन मौजूदा हालात के कारण व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है.

लोकल-18 की टीम ने मेरठ के सूरजकुंड स्थित स्पोर्ट्स मार्केट में पहुंचकर व्यापारियों से बातचीत की, जहां उन्होंने मौजूदा हालात को लेकर अपनी परेशानियां साझा कीं.

बाजार में दिख रहा युद्ध का असर
मेरठ सूरजकुंड स्पोर्ट्स गुड्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज कुमार सिंघल ने बताया कि जब से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध जैसे हालात बने हैं, तब से व्यापार काफी प्रभावित हुआ है. उन्होंने बताया कि मेरठ के कई व्यापारियों ने पहले ही गल्फ देशों के लिए माल भेज दिया था, लेकिन मौजूदा स्थिति के कारण वह एक्सपोर्ट प्वाइंट पर ही फंस गया है. हालात ऐसे हैं कि माल न तो विदेश पहुंच पा रहा है और न ही व्यापारियों को सरकार की ओर से कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश मिल पाए हैं. इस वजह से व्यापारी असमंजस की स्थिति में हैं और जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं.

पहले टैरिफ, अब युद्ध ने बढ़ाई परेशानी
व्यापारी अक्षत गोयल का कहना है कि इस साल व्यापार कई कारणों से प्रभावित रहा है. उन्होंने बताया कि दीपावली से पहले अमेरिकी नीतियों और टैरिफ के कारण व्यापारियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी. हालांकि बाद में हालात कुछ सुधरे और व्यापार में थोड़ी राहत मिली. लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात ने व्यापारियों की चिंता फिर बढ़ा दी है. उन्होंने कहा कि जब व्यापार प्रभावित होता है तो इसका असर समाज के हर वर्ग पर पड़ता है. अगर यही स्थिति लंबे समय तक बनी रही तो महंगाई भी बढ़ सकती है.

करोड़ों का होता है सालाना व्यापार
व्यापारी इकबाल सिंह ने कहा कि सरकार को व्यापारियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जल्द समाधान निकालना चाहिए. कई व्यापारियों का माल बीच रास्ते में फंसा हुआ है और यह स्पष्ट नहीं है कि वह विदेश जाएगा या वापस भारत आएगा. उन्होंने बताया कि इस सीजन में गल्फ देशों के लिए मेरठ से कैरम बोर्ड, फुटबॉल, बैडमिंटन, लूडो सहित कई तरह के स्पोर्ट्स सामान बड़ी मात्रा में भेजे जाते हैं. इनकी डिमांड भी आनी शुरू हो चुकी है, लेकिन मौजूदा हालात के कारण व्यापारी असमंजस में हैं.

गल्फ देशों से जुड़ा है बड़ा बाजार
दरअसल, मेरठ से हर साल करीब 150 करोड़ रुपये से अधिक का स्पोर्ट्स सामान गल्फ देशों में एक्सपोर्ट किया जाता है. इनमें सऊदी अरब, कतर, ओमान, कुवैत और यूनाइटेड अरब अमीरात जैसे देश प्रमुख हैं. ऐसे में अगर अंतरराष्ट्रीय हालात जल्द नहीं सुधरे तो मेरठ के स्पोर्ट्स व्यापारियों को बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है.

About the Author

Madhuri Chaudhary

पिछले 4 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं और फिलहाल News18 में कार्यरत हूं. इससे पहले एक MNC में भी काम कर चुकी हूं. यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की बीट कवर करती हूं. खबरों के साथ-साथ मुझे…और पढ़ें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related