[ad_1]
Last Updated:
Iran Deputy FM Meets S Jaishankar: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खातिबजादेह ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की. मुलाकात के बाद सईद खातिबजादेह ने अमेरिका और इजरायल पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान पर लगातार हमले हो रहे हैं और यहां तक कि एक निहत्थे जहाज को भी निशाना बनाया गया जो भारत के निमंत्रण पर आया था.
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत में एक अहम कूटनीतिक मुलाकात हुई. ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खातिबजादेह ने भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात की. यह बैठक ऐसे समय हुई है जब मध्य पूर्व में हालात बेहद तनावपूर्ण हैं. ईरान लगातार अमेरिका और इजरायल के हमलों को झेल रहा है. मुलाकात के बाद खातिबजादेह ने तीखा बयान देते हुए कहा कि उनका देश लगातार हमलों का सामना कर रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका और इजरायल ईरान को अधिक से अधिक नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं. उनके मुताबिक इस समय ईरान के नागरिक लगातार हमलों के खतरे में जी रहे हैं और हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं.
खातिबजादेह ने कहा कि ईरान इस संघर्ष में पीछे हटने वाला नहीं है. उन्होंने कहा कि उनके देश के पास अपनी आखिरी गोली और आखिरी सैनिक तक प्रतिरोध करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है. उन्होंने इसे राष्ट्रवाद और सम्मान का सवाल बताया. इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून भी आज हमले के दायरे में आ गया है. उनका आरोप है कि वैश्विक शक्तियां अंतरराष्ट्रीय कानून को चुन-चुनकर लागू कर रही हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत समेत दुनिया के अन्य देश अंतरराष्ट्रीय कानून और न्याय के पक्ष में खड़े होंगे.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…
About the Author
सुमित कुमार News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वे पिछले 3 साल से यहां सेंट्रल डेस्क टीम से जुड़े हुए हैं. उनके पास जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री है. News18 हिंदी में काम करने से पहले, उन्ह…और पढ़ें
[ad_2]
Source link
