[ad_1]
Last Updated:
दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1D पर स्पाइसजेट की दिल्ली से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट SG-263 में कई घंटे की देरी होने पर पैसेंजर्स का गुस्सा सामने आसमान पर पहुंच गया. हालात यहां तक खराब हो गए कि नाराज पैसेंजर ने बोर्डिंग गेट पर जमकर हंगामा किया. पैसेंजर्स का आरोप है कि एयरलाइन ने समय पर देरी की जानकारी नहीं दी, जिसके चलते उन्हें उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा.
Delhi Airport News: फ्लाइट का टाइम बार-बार बदलने की वजह से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हंगामें की स्थिति उत्पन्न हो गई. दरअसल, स्पाइसजेट की दिल्ली से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट SG-263 के समय में अचानक बदलाव कर दिया गया. फ्लाइट में देरी की सूचना देर से मिलने के चलते पैसेंजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. नतीजतन, नाराज पैसेंजर्स और एयरलाइन स्टाफ के बीच तूतू-मैंमैं की स्थिति उत्पन्न हो गई.
सूत्रों के अनुसार, स्पाइसजेट की यह फ्लाइट पहले सुबह 7:25 बजे दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1D से कोलकाता के लिए रवाना होने वाली थी. हालांकि ऑपरेशन रीजन का हवाला देते हुए एयरलाइन ने बाद में इस फ्लाइट का समय बदलकर सुबह 9:40 बजे कर दिया. इसके बाद एक और अपडेट जारी कर बताया गया कि फ्लाइट अब सुबह 9:40 बजे की बजाय सुबह 11:00 बजे दिल्ली से टेकऑफ होगी और दोपहर 1:20 बजे कोलकाता के टर्मिनल-2 पर पहुंचेगी.
दिल्ली एयरपोर्ट पर आखिर क्या हुआ?
- फ्लाइट के समय में बार-बार बदलाव होने से पैसेंजर्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. कई पैसेंजर सुबह ही एयरपोर्ट पहुंच गए थे और बोर्डिंग गेट के पास इंतजार कर रहे थे.
- बताया जा रहा है कि टर्मिनल-1D के गेट नंबर 41 पर कई पैसेंजर पहले ही बोर्डिंग के लिए पहुंच चुके थे, तभी बोर्डिंग से कुछ मिनट पहले फ्लाइट में दो घंटे से ज्यादा देरी की जानकारी दी गई. इससे पैसेंजर्स का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने एयरलाइन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया.
- पैसेंजर्स का कहना है कि उन्हें समय पर देरी की जानकारी नहीं दी गई. अगर पहले ही सूचना दे दी जाती तो वे अपने हिसाब से एयरपोर्ट पहुंचते और लंबे इंतजार से बच सकते थे.
- कई पैसेंजर्स ने यह भी आरोप लगाया कि एयरलाइन की ओर से सही समय पर अपडेट नहीं मिलने से उन्हें अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ी. इस देरी का असर खास तौर पर उन पैसेंजर्स पर ज्यादा पड़ा जिनकी कोलकाता से आगे की कनेक्टिंग फ्लाइट थी.
- कुछ पैसेंजर्स ने बताया कि उन्हें दूसरी फ्लाइट पकड़नी थी और अब उन्हें उसके छूटने की चिंता सता रही है. वहीं कुछ पैसेंजर्स ने मेडिकल इमरजेंसी और जरूरी कामों में देरी होने की बात भी कही.
पैसेंजर्स का आरोप- समय पर नहीं मिली जानकारी
एयरपोर्ट पर मौजूद कुछ पैसेंजर्स ने बताया कि उन्हें कई घंटों तक इंतजार करना पड़ा और एयरलाइन की ओर से स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही थी. इसी वजह से पैसेंजर्स में नाराजगी बढ़ती गई और कुछ लोगों की एयरलाइन के स्टाफ से बहस भी हो गई. हालांकि स्पाइसजेट की ओर से जारी मैसेज में कहा गया है कि ऑपरेशन रीजन से फ्लाइट के समय में बदलाव किया गया है. एयरलाइन ने पैसेंजर्स से अपील की है कि वे यात्रा से पहले फ्लाइट स्टेटस की जानकारी लेते रहें.
एयरलाइन ने पैसेंजर्स को सलाह दी है कि वे वेब चेक-इन, फ्लाइट स्टेटस और अन्य जरूरी अपडेट के लिए स्पाइसजेट की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करें ताकि उन्हें समय पर जानकारी मिल सके और किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके.
About the Author
Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें
[ad_2]
Source link
