[ad_1]
Last Updated:
Lucknow News: यूपी सरकार के विमान बेड़े में अब इटली का एक हाईटेक हेलीकॉप्टर भी शामिल हो गया है. खराब मौसम हो या फिर भारी कोहरा, यह हेलीकॉप्टर किसी भी स्थिति में मंजिल तक पहुंचा देता है. इसके साथ ही यह हेलीकॉप्टर डबल इंजन से लैस है, जिसके कारण इसमें क्रैश सेफ्टी सिस्टम एक्टिवेट हो जाता है.
अगस्ता एडब्ल्यू 130 हेलीकॉप्टर
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के विमान बेड़े में अब एक और हाईटेक हेलीकॉप्टर शामिल हो गया है. बता दें कि यूपी सरकार अब इटली के हाईटेक अगस्ता AW139 हेलीकॉप्टर से सफर करेगी. सीएम योगी से लेकर राज्यपाल और अन्य मंत्री इस वीवीआईपी हेलीकॉप्टर से देश-प्रदेश की यात्रा कर सकेंगे.
दरअसल योगी सरकार ने सुरक्षित यात्रा के लिए इटली की कंपनी लियोनार्डो द्वारा निर्मित अगस्ता वेस्टलैंड AW139 खरीदा है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हेलीकॉप्टर से अपनी पहली यात्रा 5 मार्च को की थी, जब वह कानपुर दौरे पर गए थे. तभी से सोशल मीडिया और खबरों में इस हेलीकॉप्टर की काफी चर्चा हो रही है.
क्रैश सेफ्टी सिस्टम से लैस
इटली में निर्मित अगस्ता AW139 हेलीकॉप्टर डबल इंजन से लैस है, जिसके कारण इसमें क्रैश सेफ्टी सिस्टम एक्टिवेट हो जाता है. साथ ही इसमें डिजिटल ग्लास कॉकपिट और साउंडप्रूफ केबिन जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं. इस हेलीकॉप्टर की कीमत करीब 100 करोड़ रुपये बताई जा रही है. यह हेलीकॉप्टर लगभग 310 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है.
क्रिटिकल कंडीशन में कर सकता है इमरजेंसी लैंडिंग
बता दें कि यूपी सरकार के तीन पायलट अगस्ता AW139 हेलीकॉप्टर के प्रशिक्षण के लिए इटली गए थे, जहां उन्होंने इस हेलीकॉप्टर की पूरी टेक्नोलॉजी के बारे में जाना और इंस्ट्रूमेंट के साथ क्रिटिकल कंडीशन में इमरजेंसी लैंडिंग कैसे करनी है, इसकी ट्रेनिंग ली. इस हेलीकॉप्टर को 2 पायलट उड़ाते हैं और इसमें 12 से 15 लोग यात्रा कर सकते हैं. इसके साथ ही वीवीआईपी लोगों के बैठने के लिए सीटों की संख्या कम भी की जा सकती है.
खराब मौसम में भी भर सकता है उड़ान
वहीं इसमें ऐसी तकनीक लगाई गई है कि यह हेलीकॉप्टर खराब मौसम में भी उड़ान भर सकता है. आमतौर पर भारी कोहरे या बरसात के दौरान हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाते हैं, लेकिन अगस्ता वेस्टलैंड AW139 में ऐसी सुविधाएं दी गई हैं, यानी खराब मौसम में भी यह हेलीकॉप्टर सरकार के लिए कारगर साबित होगा.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
[ad_2]
Source link
