आज का पंचांग, 7 मार्च 2026: शनिवार व्रत, शनिदेव की पूजा, सर्वार्थ सिद्धि योग, जानें मुहूर्त, सूर्योदय समय, अशुभ समय, दिशाशूल

Date:

[ad_1]

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 7 March 2026: आज शनिवार व्रत और शनिदेव की पूजा का दिन है. पंचांग के अनुसार, आज चैत्र कृष्ण तृतीया चतुर्थी, चित्रा नक्षत्र, बालव करण, वृद्धि योग, पूर्व का दिशाशूल और तुला राशि में चंद्रमा है. आज का सूर्योदय 06:40 ए एम पर है और चन्द्रोदय रात 10:10 पी एम पर होगा. दिन में 11:15 ए एम से सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है, जो पूरे दिन है. इसमें किए गए कार्य सफल होंगे. आज का ब्रह्म मुहूर्त 05:02 ए एम से लेकर 05:51 ए एम तक है, वहीं दिन का शुभ मुहूर्त यानि अभिजीत मुहूर्त दोपहर में 12:09 पी एम से 12:56 पी एम तक रहेगा. राहुकाल सुबह में 09:36 ए एम से 11:04 ए एम तक है, इसमें कोई शुभ कार्य न करें.

जो लोग शनिवार व्रत हैं, वे न्याय के देवता शनिदेव की पूजा करें. उनके मंदिर में जाकर छाया दान करें. नीले फूल, काले तिल, धूप, दीप, सरसों के तेल आदि से शनिदेव का पूजन करें. उनको काले तिल के लड्डू और काले गुलाब जामुन का भोग लगाएं. साढ़ेसाती और ढैय्या के कष्टों को दूर करने के लिए आज काले रंग के कपड़े, कंबल, जूते, चप्पल, लोहा, स्टील के बर्तन, शनि चालीसा, काली उड़द, तेल आदि का दान करें. जरूरतमंद लोगों की मदद करें. बीमार लोगों को दवाएं दें, उनकी सेवा करें. इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं. शनि की पीड़ा से मुक्ति के लिए दाएं हाथ की मध्यमा अंगुली में लोहे की रंग पहन सकते हैं.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 7 मार्च 2026

  • आज की तिथि- चतुर्थी – 07:17 पी एम तक, फिर पंचमी
  • आज का नक्षत्र- चित्रा – 11:15 ए एम तक, उसके बाद स्वाति
  • आज का करण- बालव – 07:17 पी एम तक, कौलव – पूर्ण रात्रि तक
  • आज का योग- वृद्धि – 06:52 ए एम तक, फिर ध्रुव
  • आज का पक्ष- कृष्ण
  • आज का दिन- शनिवार
  • चंद्र राशि- तुला

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 06:40 ए एम
सूर्यास्त- 06:25 पी एम
चन्द्रोदय- 10:10 पी एम
चन्द्रास्त- 08:32 ए एम

आज के मुहूर्त और शुभ योग

  1. ब्रह्म मुहूर्त: 05:02 ए एम से 05:51 ए एम
  2. सर्वार्थ सिद्धि योग: 11:15 ए एम से 06:39 ए एम, मार्च 08
  3. अभिजीत मुहूर्त: 12:09 पी एम से 12:56 पी एम
  4. विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:17 पी एम
  5. निशिता मुहूर्त: 12:07 ए एम, मार्च 08 से 12:56 ए एम, मार्च 08
  6. अमृत काल: 03:53 ए एम, मार्च 08 से 05:38 ए एम, मार्च 08

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 08:08 ए एम से 09:36 ए एम
चर-सामान्य: 12:32 पी एम से 02:00 पी एम
लाभ-उन्नति: 02:00 पी एम से 03:28 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 03:28 पी एम से 04:56 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 06:25 पी एम से 07:56 पी एम
शुभ-उत्तम: 09:28 पी एम से 11:00 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 11:00 पी एम से 12:32 ए एम, मार्च 08
चर-सामान्य: 12:32 ए एम से 02:04 ए एम, मार्च 08
लाभ-उन्नति: 05:07 ए एम से 06:39 ए एम, मार्च 08

आज के अशुभ समय

  • गुलिक काल- 06:40 ए एम से 08:08 ए एम
  • दुर्मुहूर्त- 06:40 ए एम से 07:27 ए एम, 07:27 ए एम से 08:14 ए एम
  • राहुकाल- 09:36 ए एम से 11:04 ए एम
  • यमगण्ड- 02:00 पी एम से 03:28 पी एम
  • दिशाशूल- पूर्व

शिववास

कैलाश पर – 07:17 पी एम तक, उसके बाद नन्दी पर.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related