सीएम योगी का आगरा-मथुरा दौरा आज, नोएडा एयरपोर्ट को मिला लाइसेंस, पढ़ें यूपी की बड़ी खबरें

Date:

[ad_1]

Last Updated:

UP Breaking News Today Live Updates: आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा और मथुरा के दौरे पर हैं, जहां वे विकास कार्यों की समीक्षा और दर्शन-पूजन करेंगे. दूसरी ओर, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को एयरोड्रोम लाइसेंस मिलने से यूपी को बड़ी उपलब्धि मिली है. आगरा धर्मांतरण केस में अलकायदा कनेक्शन का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, वहीं गोंडा में पुलिस मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की गिरफ्तारी हुई. झांसी और बागपत की ताजा घटनाओं सहित उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी खबरों के लाइव अपडेट के लिए बने रहें.

Zoom

UP Breaking News Today Live Updates: उत्तर प्रदेश में आज सियासी और प्रशासनिक हलचल तेज है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज ताजनगरी आगरा और कान्हा की नगरी मथुरा के महत्वपूर्ण दौरे पर हैं, जहां वे विकास कार्यों की समीक्षा के साथ जनसुविधाओं का लोकार्पण करेंगे. वहीं, जेवर एयरपोर्ट ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए एयरोड्रोम लाइसेंस प्राप्त कर लिया है, जिससे इसके जल्द शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है. आगरा में धर्मांतरण मामले में आतंकी कनेक्शन के खुलासे से हड़कंप मचा है, तो गोंडा में पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं.

सीएम योगी का आगरा-मथुरा दौरा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह 10 बजे आगरा पहुंचेंगे. वे फतेहाबाद में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के साथ NH-19 पर स्थित 250 बेड के यथार्थ हॉस्पिटल का शुभारंभ करेंगे. इसके बाद सीएम मथुरा जाएंगे, जहां वे उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के कार्यों की समीक्षा करेंगे. सीएम श्री कृष्ण जन्मभूमि में दर्शन-पूजन करेंगे और जयपुर मंदिर के पास अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण भी करेंगे. वे शाम 5 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे.

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिला एयरोड्रोम लाइसेंस
जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है. मुख्य सचिव एसपी गोयल ने जानकारी दी कि एयरपोर्ट को एयरोड्रोम लाइसेंस जारी कर दिया गया है. यह यूपी को देश का अग्रणी एविएशन हब बनाने की दिशा में सबसे बड़ा कदम है. अब जल्द ही यहाँ से कमर्शियल उड़ानें शुरू होने की उम्मीद है.

आगरा धर्मांतरण केस: आतंकी संगठन अलकायदा और हिज्ब-उल-तहरीर से जुड़े तार
आगरा में दो सगी बहनों के धर्मांतरण मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है. रांची जेल में बंद संदिग्ध आतंकी अयान जावेद को पुलिस ‘B’ वारंट पर आगरा लाई है. जांच में सामने आया है कि अयान, अलकायदा और हिज्ब-उल-तहरीर जैसे संगठनों से जुड़ा है और धर्मांतरण सिंडिकेट के मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान के संपर्क में था. पुलिस आज अयान की रिमांड मांग सकती है.

गोंडा में मुठभेड़: फिरौती मांगने वाले बदमाश को लगी गोली
नवाबगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. अपहरण और 2 लाख की फिरौती मांगने वाले आरोपी विकास मिश्रा के पैर में गोली लगी है, जबकि उसके साथी सौरभ दुबे को भी गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से तमंचा, बाइक और 58 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related