[ad_1]
Last Updated:
भारतीय सेना 300 स्वदेशी ‘धनुष’ होवित्जर तोपों का नया ऑर्डर देने की तैयारी में है. यह तोप बोफोर्स से अधिक घातक और आधुनिक है. इसे पहाड़ों में तैनात किया जा सकता है. इसकी रेंज काफी ज्यादा हो चुकी है, इसलिए इसकी मारक क्षमता भी बढ़ गई है.
इंडियन आर्मी 300 धनुष तोपें खरीदने का ऑर्डर देने जा रही है.
भारतीय सेना अपनी युद्धक क्षमता को अभेद्य बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रही है. अपनी मारक शक्ति को कई गुना बढ़ाने के उद्देश्य से सेना 300 स्वदेशी ‘धनुष’ होवित्जर तोपों का नया ऑर्डर देने की तैयारी में है. रक्षा मंत्रालय की हाईलेवल मीटिंग में इस पर अंतिम मुहर लग सकती है.
धनुष तोप को 1980 के दशक में आई प्रसिद्ध ‘बोफोर्स’ तोप की तकनीक पर आधारित किया गया है, लेकिन यह उससे कहीं अधिक घातक और आधुनिक है. इस नए ऑर्डर से सेना में धनुष की 15 नई रेजिमेंट तैयार की जाएंगी, जो सीमा पर किसी भी हिमाकत का करारा जवाब देंगी.
धनुष की क्या खूबियां
- यह तोप इनर्शियल नेविगेशन, ऑटो-लेइंग सुविधा और ऑनबोर्ड बैलिस्टिक कंप्यूटेशन से लैस है, जो इसे बोफोर्स की तुलना में अधिक सटीक बनाता है.
- इसमें आधुनिक ‘डे एंड नाइट’ डायरेक्ट फायरिंग सिस्टम लगा है, जिससे यह घने अंधेरे में भी दुश्मन के परखच्चे उड़ा सकती है.
- इसमें लगा सेल्फ-प्रोपल्शन यूनिट इसे दुर्गम पहाड़ी इलाकों और ऊंचाइयों पर आसानी से तैनात होने और खुद को मूव करने की शक्ति देता है.
- 155 मिमी/45-कैलिबर वाली इस तोप में बाई-मॉड्यूलर चार्ज सिस्टम (BMCS) फिट किया जा सकता है, जो इसके गोले दागने की दूरी (Range) को और बढ़ा देता है.
- इस स्वदेशी शिकारी ने पोखरण के तपते रेगिस्तान में अपने सभी परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे किए हैं.
आर्टिलरी का नया पावर हाउस
भारतीय सेना में K-9 वज्र और M-777 अल्ट्रा-लाइट होवित्जर के बाद अब ‘धनुष’ तीसरा सबसे बड़ा स्तंभ बनने जा रहा है. सेना पहले ही 114 तोपों का ऑर्डर दे चुकी है, जिनमें से 4 रेजिमेंट सक्रिय रूप से अपनी सेवाएं दे रही हैं. तीन दशकों के लंबे इंतजार के बाद, यह स्वदेशी तोप भारतीय तोपखाने के आधुनिकीकरण की सबसे बड़ी पहचान बनकर उभरी है.
About the Author
Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें
[ad_2]
Source link
