इस दिन से खुलेगी इन 3 राशियों की किस्मत, सरकारी नौकरी मिलने के योग, दूर होंगी बीमारियां

Date:

[ad_1]

Last Updated:

वैदिक पंचांग के हिसाब से जब ग्रह अपना स्थान बदलते हैं तो उसका प्रभाव कई राशियों के जातकों पर पड़ता है. 15 मार्च को मीन संक्रांति है. इस दिन सूर्य देवता के मीन राशि में गोचर करेंगे. इस दिन बड़ी संख्या में लोग पवित्र नदियों में डुबकी लगाते हैं. सूर्य देवता के इस दिन मीन राशि में प्रवेश करने से कई राशि के जातक की किस्मत बदल सकती है. आइये अयोध्या के आचार्य सीताराम दास से जानते हैं कि कहीं आप भी तो उस राशि में शामिल नहीं हैं.

अयोध्या. वैदिक पंचांग के हिसाब से एक निश्चित अवधि पूरा करने के बाद जब ग्रह अपना राशि परिवर्तन करते हैं तो उसका प्रभाव देश दुनिया के साथ सभी राशि के जातकों पर पड़ता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, 15 मार्च को मीन संक्रांति है. यह पर्व सूर्य देवता के मीन राशि में गोचर करने के अवसर पर मनाया जाता है. मीन संक्रांति के दिन बड़ी संख्या में लोग गंगा जैसी पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगाते हैं. सूर्य देवता के इस दिन मीन राशि में प्रवेश करने से कई राशि के जातक की किस्मत बदल सकती है. आइये जानते हैं कहीं आप भी तो उस राशि में शामिल नहीं हैं.

अयोध्या के आचार्य सीताराम दास बताते हैं कि आत्मा के कारक सूर्य देवता 15 मार्च, दिन रविवार को अपना राशि परिवर्तन करेंगे. 15 मार्च को देर रात्रि 1:08 पर सूर्य देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे. इस राशि में सूर्य देव 13 अप्रैल तक रहेंगे. ऐसी स्थिति में सूर्य देव के मीन राशि में प्रवेश करने से मिथुन राशि, कर्क राशि और तुला राशि के जातक की किस्मत बदल सकती है. इन जातक को करियर में सफलता प्राप्त होगी. समाज में मान सम्मान की वृद्धि होगी. शादीशुदा जीवन भी सुखी रहेगा.

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक के लिए यह समय अच्छा रहेगा. करियर में विशेष लाभ मिल सकता है. शुभ फल की प्राप्ति होगी. परेशानियां दूर होंगी. सामाजिक क्षेत्र में उन्नति होगी. प्रमोशन के योग बन रहे हैं. आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. सरकारी नौकरी की तलाश भी पूरी होगी.

कर्क राशि
कर्क राशि के जातक के लिए समय अच्छा रहेगा. समाज में मान सम्मान की वृद्धि होगी. करियर के क्षेत्र में उन्नति होगी. व्यापार में भी वृद्धि होगी. आ रही परेशानियां दूर होंगे. शादीशुदा जीवन भी खुशहाल होगा. धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी. लंबे समय से चल रही बीमारी भी दूर होगी.

तुला राशि
तुला राशि के जातक के लिए यह समय सकारात्मक रहेगा. विदेश यात्रा पर जा सकते हैं. वहां सुख की प्राप्ति होगी. पैतृक संपत्ति में इजाफा होगा. लंबे समय से रुका हुआ. कार्य भी पूरा होगा. कोर्ट कचहरी के मामले में सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे. नौकरी में सीनियर का साथ मिलेगा.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related