[ad_1]
Last Updated:
फिटकरी के अत्यधिक उपयोग से स्वास्थ्य को नुकसान हो सकते हैं, जैसे त्वचा में जलन, सूखापन, एलर्जी सहित कई चीजों का सामना करना पड़ सकता है. इसका सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं (उल्टी, दस्त, मतली) और गुर्दे को नुकसान हो सकता है. फिटकरी का उपयोग सीमित करें या पहले पैच टेस्ट करें. इससे आपकी त्वचा को नुकसान से बचाया जा सकता है.
फिटकरी का अत्यधिक या गलत इस्तेमाल सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. फिटकरी का सेवन पाचन संबंधी समस्याएं जैसे मतली, उल्टी, दस्त, पेट में ऐंठन और गुर्दे की खराबी का कारण बन सकता है. त्वचा पर इसे सीधे या लंबे समय तक इस्तेमाल करने से सूखापन, जलन, या एलर्जी हो सकती है. इसके अधिक उपयोग से बचना ही बेहतर है.
एक्सपर्ट डॉक्टर गीतिका शर्मा फिटकरी का अत्यधिक उपयोग त्वचा के लिए हानिकारक हो सकता है. इससे त्वचा के प्राकृतिक तेल खत्म हो सकते हैं. जिससे सूखापन, जलन या एलर्जी हो सकती है. खासकर संवेदनशील त्वचा पर, अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है. तो फिटकरी का उपयोग सीमित करें या पहले पैच टेस्ट करें. इससे आपकी त्वचा को नुकसान से बचाया जा सकता है.
फिटकरी का आंतरिक सेवन खतरनाक हो सकता है. इसे निगलने से पेट दर्द, मतली, उल्टी और आंतों में जलन हो सकती है. फिटकरी का उपयोग केवल बाहरी तौर पर ही करें. जैसे कि त्वचा पर या पानी को साफ करने के लिए. आंतरिक सेवन से बचें और अगर गलती से सेवन हो जाए तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.
Add News18 as
Preferred Source on Google
फिटकरी में मौजूद एल्युमिनियम का लंबे समय तक अधिक सेवन किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है. एल्युमिनियम के उच्च स्तर से गुर्दे की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है जिससे स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. फिटकरी का उपयोग सीमित मात्रा में करें और आंतरिक सेवन से बचें. अगर आपको किडनी की समस्या है. तो डॉक्टर से सलाह लें और फिटकरी का उपयोग सावधानी से करें.
फिटकरी का उपयोग सावधानी से करें, खासकर संवेदनशील अंगों पर. आंखों में जाने पर जलन और क्षति हो सकती है. इसलिए इसे आंखों से दूर रखें. खुले घावों पर भी इसे न लगाएं. इससे संक्रमण और जलन हो सकती है. अगर गलती से आंखों में फिटकरी लग जाए, तो तुरंत पानी से धोएं और डॉक्टर से संपर्क करें.
फिटकरी का गलत उपयोग यौन स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है. कुछ रिपोर्टों के अनुसार, इसका अत्यधिक या गलत उपयोग इरेक्शन में समस्या पैदा कर सकता है. जिससे लिंग में कड़ापन कम हो सकता है. फिटकरी का उपयोग सावधानी से करें और यौन स्वास्थ्य के लिए इसका सेवन या उपयोग न करें. अगर आपको ऐसी समस्याएं हैं. तो डॉक्टर से सलाह लें और उचित उपचार करें.
फिटकरी का उपयोग करने से पहले पैच टेस्ट करें. इसे सीधे त्वचा पर रगड़ने के बाद मॉइस्चराइज़र लगाएं, और इसका आंतरिक सेवन करने से बचें.इसके साथ ही चिकित्सक की सलाह पर ही इसका इस्तेमाल करें.
[ad_2]
Source link
