[ad_1]
Last Updated:
उत्तर रेलवे के किशनगंज स्टेशन पर न्यू इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जा रहा है. इस वजह से उत्तर पश्चिम रेलवे पर चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें इफेक्टेड रहेंगी.
भारतीय रेलवे ने ट्रेनों को शेड्यूल जारी किया.
नई दिल्ली. उत्तर रेलवे के किशनगंज स्टेशन पर न्यू इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जा रहा है. इस वजह से उत्तर पश्चिम रेलवे पर चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें इफेक्टेड रहेंगी. भारतीय रेलवे ने ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया है, जिससे सफर करने वालों को परेशानी न हो.
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि यह काम 05 मई से 13 मई तक चलेगा. इस वह से कई ट्र्रेनें बदले हुए मार्ग से चलेंगी. ट्रेन नंबर 54411 (रेवाड़ी-मेरठ छावनी) 05 से 13 मई तक बदले रूट दिल्ली छावनी – पटेल नगर – दिल्ली सराय रोहिल्ला – नई दिल्ली से चलेगी. दयाबस्ती, विवेकानंदपुरी हॉल्ट, दिल्ली किशनगंज और सदर बाजार पर ठहराव नहीं होगा. दिल्ली सराय रोहिल्ला पर 17:02 बजे आगमन और 17:03 बजे प्रस्थान होगा.
ट्रेन नंबर 14030 (मेरठ छावनी-श्रीगंगानगर) 05 मई से 13 मई नई दिल्ली – दिल्ली सराय रोहिल्ला – पटेल नगर – दिल्ली छावनी मार्ग से चलेगी. सदर बाजार, दिल्ली किशनगंज, विवेकानंदपुरी हॉल्ट और दयाबस्ती पर ठहराव नहीं होगा. दिल्ली सराय रोहिल्ला पर 09:20 बजे आगमन और 09:21 बजे प्रस्थान होगा.
ट्रेन नंबर 12485 (नांदेड-श्रीगंगानगर) 04 मई, 07 मई और 11 मई को ओखला – लाजपत नगर – पटेल नगर – दयाबस्ती – शकूरबस्ती मार्ग से चलेगी. नई दिल्ली पर ठहराव नहीं होगा. दिल्ली सफदरजंग पर 09:50 बजे आगमन और 09:55 बजे प्रस्थान होगा.
ट्रेन नंबर 12439 (नांदेड-श्रीगंगानगर) 10 मई को इसी मार्ग से चलेगी. नई दिल्ली पर ठहराव नहीं होगा. दिल्ली सफदरजंग पर 09:50 बजे आगमन और 09:55 बजे प्रस्थान होगा. ट्रेन नंबर 14619 (अगरतला-फिरोजपुर छावनी) 07 मई को साहिबाबाद – तिलक ब्रिज – हजरत निजामुद्दीन – दिल्ली सफदरजंग – दयाबस्ती – शकूरबस्ती मार्ग से चलेगी. नई दिल्ली पर ठहराव नहीं होगा. हजरत निजामुद्दीन पर 12:45 बजे आगमन और 12:50 बजे प्रस्थान होगा. ट्रेन नंबर 12481 (दिल्ली-श्रीगंगानगर) 05 मई से 13 मई तक दिल्ली के बजाय शकूरबस्ती से चलेगी. दिल्ली-शकूरबस्ती के बीच रद्द रहेगी.
ट्रेन नंबर 12482 (श्रीगंगानगर-दिल्ली) 05 मई से 13 मई तक (09 ट्रिप्स) शकूरबस्ती तक ही चलेगी. शकूरबस्ती-दिल्ली के बीच रद्द रहेगी. ट्रेन नंबर 14731 (दिल्ली-बठिंडा) 05 मई से 13 मई तक दिल्ली के बजाय शकूरबस्ती से चलेगी. दिल्ली-शकूरबस्ती के बीच रद्द रहेगी.
[ad_2]
Source link
