Sukhoi 30 fighter jet crashed in Assam: सुखोई-30 असम में क्रैश, पायलट लापता; कार्बी आंगलोंग की पहाड़ियों में जोरदार धमाके

Date:

[ad_1]

होमताजा खबरदेश

सुखोई-30 असम में क्रैश, पायलट लापता; कार्बी आंगलोंग की पहाड़ियों में धमाके

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

असम के कार्बी आंगलोंग जिले में एयरफोर्स का सुखोई Su-30MKI विमान क्रैश हो गया. जोरहाट से उड़ान भरते समय शाम 7 बजे चोकीहोला के पास दुर्घटना हुई. पायलट लापता, सर्च ऑपरेशन जारी.

Zoom

Su-30MKI के असम में क्रैश होने की खबर है. (फाइल फोटो/PTI)

असम के कार्बी आंगलोंग जिले में एयरफोर्स का एक सुखोई Su-30MKI लड़ाकू विमान क्रैश होने की खबर है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह विमान जोरहाट से उड़ान भर रहा था और शाम लगभग 7:00 बजे चोकीहोला के पास नीलिप ब्लॉक के दुर्गम पहाड़ी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

स्थानीय निवासियों ने शाम 7 बजे के करीब पहाड़ियों से एक बहुत तेज धमाके की आवाज सुनने की जानकारी दी है. धमाके के तुरंत बाद पहाड़ियों से धुएं का गुबार उठता देख आसपास के गांवों में दहशत फैल गई. चोकीहोला के अंतर्गत आने वाले इस पहाड़ी इलाके की भौगोलिक स्थिति बेहद कठिन है, जिससे मौके पर पहुँचना एक बड़ी चुनौती बना हुआ है.

सर्च ऑपरेशन की तैयारी, पायलट की तलाश
इस हादसे में एक लड़ाकू पायलट के लापता होने की खबर है. हालांकि वायुसेना की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, लेकिन अधिकारियों द्वारा जल्द ही बड़े पैमाने पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन (खोज और बचाव अभियान) शुरू करने की उम्मीद है. रात का समय और दुर्गम इलाका होने के कारण बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है.

About the Author

Gyanendra Mishra

Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related