खत्म होगा विवाद, विदेश यात्रा के योग…इस दिन से इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे शुक्र, चेक करें अपना नाम

Date:

[ad_1]

Last Updated:

वैदिक ज्योतिष के हिसाब से शुक्र ग्रह का मार्च महीने में गोचर होने जा रहा है. शुक्र ग्रह को धन का दाता माना जाता है. अभी शुक्र ग्रह मीन राशि में विराजमान है. शुक्र के मेष राशि में प्रवेश करने से तीन राशि के जातक की किस्मत बदल सकती है. लोकल 18 से अयोध्या के आचार्य सीताराम दास बताते हैं कि पंचांग के अनुसार, 26 मार्च को शुक्र देवता मेष राशि में गोचर करेंगे और इस राशि में 19 अप्रैल तक विराजमान रहेंगे. इससे कुछ राशियों की किस्मत बदल सकती है. जीवन में कई तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे. धन में वृद्धि होगी. सीनियर का सहयोग मिलेगा. रुका हुआ काम पूरा होगा.

अयोध्या. वैदिक ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से जब एक ग्रह एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो उसका प्रभाव मानव जीवन पर भी देखने को मिलता है. शुक्र ग्रह का मार्च महीने में गोचर होने जा रहा है. इसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक तौर पर पड़ेगा. ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को धन का दाता भी माना जाता है. अभी शुक्र ग्रह मीन राशि में विराजमान है. हिंदू पंचांग के अनुसार, 26 मार्च को 5:13 पर मंगल की राशि मेष में प्रवेश करेगा. शुक्र देवता के मेष राशि में प्रवेश करने से तीन राशि के जातक की किस्मत बदल सकती है. चलिए जानते हैं कि कहीं आप भी तो उनमें शामिल नहीं हैं.

लोकल 18 से अयोध्या के आचार्य सीताराम दास बताते हैं कि पंचांग के अनुसार, प्रतिदिन ग्रह नक्षत्र की स्थिति में बदलाव होता है. 26 मार्च को शुक्र देवता मेष राशि में गोचर करेंगे और इस राशि में 19 अप्रैल तक विराजमान रहेंगे. शुक्र का मेष राशि में गोचर करने से कुछ राशियों की किस्मत बदल सकती है. जीवन में कई तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे. धन में वृद्धि होगी. इनमें मेष राशि, धनु राशि और तुला राशि के जातक शामिल हैं.

मेष राशि के लिए क्या

मेष राशि के जातक के लिए यह समय अच्छा रहेगा. प्रेम अथवा सुंदरता के क्षेत्र में फायदा मिलेगा. शादीशुदा जीवन में खुशहाली आएगी. विवाह के योग बनेंगे. संतान सुख की प्राप्ति होगी. रुका हुआ कार्य भी पूरा होगा. व्यापार में उन्नति होगी. लंबे समय से चल रहा विवाद भी शांत होगा.

धनु राशि को फायदा

धनु राशि के जातक के लिए यह समय अच्छा रहेगा. हर क्षेत्र में उन्नति होगी. बिजनेस में फायदा मिलेगा. करियर में मुनाफा होगा. सीनियर का सहयोग मिलेगा. रुका हुआ काम भी पूरा होगा. वाहन सुख की प्राप्ति होगी. विदेश यात्रा पर जा सकते हैं. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. किस्मत साथ देगी.

तुला राशि का लगेगा पूजा में मन

तुला राशि के जातक के लिए यह समय अच्छा रहेगा. समाज में मान सम्मान की वृद्धि होगी. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. पूजा पाठ मन लगेगा. कोर्ट कचहरी के मामले में उत्तम परिणाम हासिल होंगे. जीवन की हर परेशानियां खत्म होंगी. शुक्र देवता की विशेष कृपा रहेगी.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related