द‍िल्‍ली में इस गर्मी में पानी की टंकी रहेगी फुल! नहीं होगी किल्लत, रेखा सरकार का प्‍लान| delhi water crisis in summer and solution

Date:

[ad_1]

होमताजा खबरDelhi

दिल्लीवालों इस गर्मी पानी की टंकी रहेगी फुल! नहीं होगी किल्लत, रेखा सरकार ने..

Last Updated:

दिल्ली में गर्मी में पानी की मांग बढ़ जाती है. इससे नि‍पटने के ल‍िए रेखा गुप्‍ता सरकार ने सॉल‍िड प्‍लान तैयार कर ल‍िया है. द‍िल्‍ली जल बोर्ड के अध‍िकारियों का कहना है क‍ि द‍िल्‍ली सरकार हरियाणा और यूपी से पानी की सप्लाई बढ़ाने को लेकर एक साथ 3 योजनाओं पर काम कर रही है.

Zoom

द‍िल्‍ली में पानी की सप्‍लाई को गर्मी में बेहतर करने के ल‍िए रेखा गुप्‍ता सरकार ने 3 प्‍लान तैयार क‍िए हैं.

Delhi Water Supply news: गर्मी का मौसम आ रहा है. राजधानी में पानी की मांग तेजी से बढ़ने वाली है. हर साल ही दिल्ली में पानी के लिए मारामारी मचती है. घरों में पर्याप्त पानी न पहुंचने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. हालांकि इस बार दिल्लीवासियों को डरने की जरूरत नहीं है. इस गर्मी में पानी को लेकर मारामारी न मचे इसके लिए दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने सॉलिड प्लान तैयार कर लिया है और उस पर काम भी शुरू कर दिया है.

गर्मी बढ़ने से पहले ही दिल्ली सरकार ने हरियाणा और उत्तर प्रदेश के साथ कच्चे पानी की सप्लाई बढ़ाने और पानी के लेन-देन के एक प्रोजेक्ट को लेकर बात करनी शुरू कर दी है.

दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि दिल्ली सरकार अपनी सप्लाई लाइनों में कमियों को ठीक कर रही है ताकि पानी की बर्बादी कम हो और ज्यादा से ज्यादा पानी लोगों तक पहुंच सके. इसके अलावा हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सरकारों से कच्चे पानी के बदले ट्रीटेड पानी (साफ किया हुआ पानी) लेने के एक प्रोजेक्ट पर काम कर रही है. ताकि इस पानी से दिल्ली की जरूरतों को पूरा किया जा सके और ट्रीटेड पानी का इस्तेमाल उनके राज्यों में सिंचाई के लिए किया जा सकता है. इस तरह का समझौता दोनों पक्षों के लिए फायदेमंद होगा.

गर्मियों में बढ़ जाती है पानी की जरूरत

  1. . गर्मियों में जब पानी की मांग सबसे ज़्यादा होती है, तो दिल्ली को रोज़ाना लगभग 1,260 मिलियन गैलन (MGD) पानी की ज़रूरत होती है.
  2. . फिलहाल शहर को लगभग 1,000 एमजीडी पानी की सप्लाई हो पा रही है.
  3. . दिल्ली जल बोर्ड के नौ वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) चालू हैं, जो लगभग 864 एमजीडी पानी की सप्लाई करते हैं, जबकि बाकी 126 एमजीडी पानी रैनी कुओं और ट्यूबवेल की मदद से निकाला जाता है.
  4. . दिल्ली को ऊपरी गंगा नहर के जरिए यूपी से कुल 256 एमजीडी पानी भी मिलता है, जबकि मुनक नहर, जिससे रोजाना हरियाणा से 1,000 क्यूसेक से ज्यादा यमुना का पानी आता है, दिल्ली में कच्चे पानी के मुख्य स्रोतों में से एक है.

एक अधिकारी ने बताया कि मुनक नहर से दिल्ली में कुल पानी की सप्लाई का लगभग 60 फीसदी हिस्सा आता है. हिंदुस्तान टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक उत्तरी भारत के राज्यों के बीच पानी बांटने के एक समझौते के तहत हरियाणा से मुनक नहर और यमुना के जरिए दिल्ली को लगभग 1,133 क्यूसेक पानी देने की उम्मीद है.

ये है प्लान-1

हरियाणा से पानी लाने के दौरान काफी पानी बर्बाद हो जाता है, जिससे शहर में मांग और सप्लाई के बीच का अंतर और बढ़ जाता है. वर्मा ने कहा, ‘हम पड़ोसी राज्य की सरकार से उन मुख्य नहरों की मरम्मत करने के बारे में भी बात कर रहे हैं जिनसे हमें पानी मिलता है. दिल्ली को वह पूरा पानी मिलना चाहिए जो उसके हिस्से में आया है, जिसमें रास्ते में होने वाली बर्बादी शामिल न हो.’

ये है प्लान-2

दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी ने कहा कि सरकार ने हरियाणा को एक चिट्ठी भी लिखी है, जिसमें 51 क्यूसेक पानी छोड़ने की मांग की गई है. यह पानी असल में सिंचाई के लिए तय किया गया था जो दिल्ली को कई सालों से नहीं मिला है. अब सरकार उत्तर प्रदेश से 140 एमजीडी (270 क्यूसेक) पानी की भी मांग कर रही है. इसके बदले में सरकार ने उत्तर प्रदेश को सिंचाई के मकसद से ट्रीटेड पानी सप्लाई करने का प्रस्ताव दिया है.

ये है प्लान नंबर-3

दिल्ली में दो नए वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट तो हैं लेकिन उनसे कोई सप्लाई नहीं हो रही है. ये डब्लयूटीपी हैं द्वारका और चंद्रावल. जिनकी क्षमता 50 और 105 MGD है. ये दोनों बनकर पूरी तरह तैयार हैं लेकिन इनमें ट्रीटमेंट के लिए अभी कच्चा पानी उपलब्ध नहीं है.

ऐसे में दिल्ली सरकार हरियाणा से सिंचाई कोटे को जारी करने की मांग कर रही है. इसे लेकर हाल ही में चंडीगढ़ में डीजेबी और हरियाणा सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच एक बैठक हुई थी.

About the Author

प्रिया गौतमSenior Correspondent

प्रिया गौतम Hindi.News18.com में बतौर सीन‍ियर हेल्‍थ र‍िपोर्टर काम कर रही हैं. इन्‍हें प‍िछले 14 साल से फील्‍ड में र‍िर्पोर्टिंग का अनुभव प्राप्‍त है. इससे पहले ये ह‍िंदुस्‍तान द‍िल्‍ली, अमर उजाला की कई लोकेशन…और पढ़ें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related