Bollywood Latest News Live: सरके चुनर तेरी सरके गाने पर मचा बवाल, जन्नत जुबैर और भाई अयान के साथ हुई मारपीट

Date:

[ad_1]

नई दिल्ली. नाना पाटेकर ने रजनीकांत की फिल्म काला का एक दिलचस्प किस्सा सुनाया. उन्होंने ने बताया कि सेट पर जब उन्होंने पंकज त्रिपाठी को एक छोटे से पुलिस अफसर के रोल में देखा, तो वह हैरान रह गए थे. नाना ने पंकज से सीधे पूछा, ‘पंकज, तू यहां क्या कर रहा है? तू इतना बड़ा एक्टर है, फिर ऐसे छोटे रोल क्यों करता है?. इस पर पंकज ने सादगी से जवाब दिया कि वह रजनीकांत और नाना पाटेकर जैसे दिग्गजों के साथ काम करना चाहते थे. तब नाना ने उन्हें प्यार से डांटते हुए कहा, ‘हमारे साथ काम करने से तू बड़ा नहीं होगा, तू पहले से ही बहुत बड़ा एक्टर है. दोबारा कभी ऐसा छोटा रोल किया, तो मैं तुझे मारूंगा.’

सेलिना जेटली के भाई विक्रांत ने ठुकराई मदद, बहन से बात करने से भी कर दिया साफ मना

सेलिना जेटली के अपने भाई विक्रांत जेटली को यूएई की जेल से छुड़ाने की कोशिशों को बड़ा झटका लगा है. दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले में दायर याचिका का निपटारा करते हुए इसे बंद कर दिया है. अदालत में हुई सुनवाई के दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि विक्रांत ने अपनी बहन से संपर्क करने से साफ इनकार कर दिया है और वह उनसे किसी भी तरह की मदद नहीं लेना चाहते. यह मामला तब चर्चा में आया था जब सेलिना ने भाई की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी. याचिका के अनुसार, विक्रांत को दुबई के एक मॉल से हिरासत में लिया गया था और काफी समय तक परिवार को उनकी स्थिति की जानकारी नहीं मिली थी. बाद में पता चला कि उन्हें अबू धाबी के एक डिटेंशन सेंटर में रखा गया है.

एक्टिंग छोड़ने का मन बना चुकी थीं तेजस्विनी कोल्हापुरे, बड़ी बहन से तुलना पर हो गई थीं परेशान

दिग्गज एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे की छोटी बहन तेजस्विनी कोल्हापुरे ने हाल ही में फिल्मी परिवार से होने के दबाव पर खुलकर बात की. द फ्री प्रेस जर्नल को दिए इंटरव्यू में तेजस्विनी ने बताया कि बड़ी बहन से लगातार होने वाली तुलना के कारण एक वक्त वह एक्टिंग छोड़ने का मन बना चुकी थीं. उनके मुताबिक, लोगों को लगता है कि फिल्मी बैकग्राउंड होने से राह आसान हो जाती है, लेकिन असल में खुद को साबित करने के लिए दोगुनी मेहनत करनी पड़ती है. तेजस्विनी का मानना है कि परिवार का नाम शुरुआती दरवाजे तो खोल सकता है, लेकिन लंबी रेस में टिकने के लिए केवल अपनी मेहनत और टैलेंट ही काम आता है.

शाहरुख खान-नील नितिन मुकेश विवाद पर वीर दास ने किया रिएक्ट, कहा-स्क्रिप्टेड था सबकुछ

शाहरुख खान और नील नितिन मुकेश के बीच फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2009 में हुई बहस आज भी चर्चा में रहती है. उस वक्त शाहरुख ने नील के नाम का मजाक उड़ाया था, जिसके जवाब में नील ने उन्हें शट अप कहकर सबको चौंका दिया था. सालों तक फैंस इसे असली विवाद मानते रहे, लेकिन अब कॉमेडियन वीर दास ने इसकी असलियत खोल दी है. वीर ने खुलासा किया कि वह उस वक्त राइटिंग टीम का हिस्सा थे और यह पूरी बहस पूरी तरह स्क्रिप्टेड थी.

आमिर खान ने की सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात, ग्रामीण इलाकों में जल संरक्षण पर हुई चर्चा

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने सोमवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की. यह मुलाकात उनके एनजीओ पानी फाउंडेशन के कामों और भविष्य की योजनाओं को लेकर थी. बैठक के दौरान आमिर खान ने महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों में पानी के संकट को दूर करने और जल संरक्षण के लिए चलाई जा रही मुहिमों पर चर्चा की. आमिर का यह फाउंडेशन सूखाग्रस्त क्षेत्रों में जल प्रबंधन और किसानों को जागरूक करने के लिए समर्पित है. मुख्यमंत्री ने भी फाउंडेशन की इन कोशिशों को सराहा और राज्य के विकास में ऐसे सामाजिक कार्यों की महत्ता पर जोर दिया.

नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ पर फूटा अरमान मलिक का गुस्सा, भद्दे लिरिक्स को लेकर सुनाई खरी-खोटी

कन्नड़ फिल्म केडी: द डेविल का नया गाना सरके चुनर तेरी सरके रिलीज होते ही विवादों के घेरे में आ गया है. इस डांस नंबर में नोरा फतेही और संजय दत्त साथ नजर आ रहे हैं. अब इस गाने में इस्तेमाल किए गए डबल मीनिंग लिरिक्स पर सिंगर अरमान मलिक ने अपनी नाराजगी जताई है. उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि कमर्शियल सॉन्ग राइटिंग अब अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच चुकी है. अरमान मलिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना गुस्सा जाहिर किया. उन्होंने लिखा, ‘यह गाना मेरी टाइमलाइन पर आया और मुझे दोबारा सुनकर यकीन करना पड़ा कि क्या मैंने वाकई सही सुना है? यह देखकर बहुत दुख होता है कि कमर्शियल गानों के बोल लिखने का स्तर अब कितना गिर चुका है. एक अन्य ट्वीट में अरमान ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा, ‘सच कहूं तो मेरे पास शब्द नहीं हैं. काश, मैंने यह गाना सुना ही न होता.’

जन्नत जुबैर और भाई अयान पर अनजान शख्स ने किया हमला, जांच में जुटी पुलिस

एक्ट्रेस जन्नत जुबैर और उनके भाई अयान को हाल ही में पनवेल के पास हाईवे पर एक डरावने हादसे का सामना करना पड़ा. खबरों के मुताबिक, दिन-दहाड़े एक अनजान शख्स ने उन पर हमला किया और काफी दूर तक उनका पीछा भी किया. खुशकिस्मती से दोनों इस हमले में बाल-बाल बच गए और अब पूरी तरह सुरक्षित हैं. जन्नत की टीम ने आधिकारिक बयान जारी कर फैंस से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है. परिवार का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही पूरी सच्चाई सामने आएगी. फिलहाल, सोशल मीडिया पर फैंस जन्नत की सुरक्षा के लिए दुआएं मांग रहे हैं.

रजत अरोड़ा ने रणवीर सिंह संग पहली मुलाकात का बताया किस्सा, बोले- वो पल कभी भूल नहीं सकता

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर में मुक्का गुरसेवक सिंह का किरदार निभाने वाले एक्टर रजत अरोड़ा ने हाल ही में अपने शूटिंग के अनुभव साझा किए. रजत ने बताया कि रणवीर के साथ काम करना किसी प्रेरणा से कम नहीं था, क्योंकि वह ऊर्जा और सकारात्मकता से भरे इंसान हैं. रजत ने थाईलैंड के सेट पर हुई अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए बताया, ‘मैं कॉस्ट्यूम ट्रायल के लिए जा रहा था, तभी सामने से रणवीर सिंह को आते देखा. मैं सोच में पड़ गया कि आखिर उनसे क्या कहूं? लेकिन मेरे कुछ बोलने से पहले ही रणवीर ने मुस्कुराकर मुझे गले लगा लिया और कहा कि वेलकम टू द गैंग, ब्रदर. वह पल मेरे लिए किसी सपने जैसा था जिसे मैं कभी नहीं भूल सकता.

रश्मिका मंदाना ने दिखाई हल्दी रस्म की झलक, विजय देवरकोंडा संग वायरल हुईं खूबसूरत तस्वीरें

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना हाल ही में राजस्थान के उदयपुर में एक शाही समारोह में शादी के बंधन में बंध चुके हैं. उदयपुर के एक ऐतिहासिक होटल में हुई इस शादी की रस्में बेहद खास रहींय. अब रश्मिका ने अपनी हल्दी सेरेमनी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में हल्दी की यादों को बेहद मजेदार और दिलचस्प अंदाज में बयां किया है. फैंस इस कपल की सादगी और राजस्थान के शाही अंदाज में हुई इस शादी पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related