दुकान लूटने पहुंचे थे चोर, दुकानदार ने बाहर से गिरा दिया शटर, अंदर से लगाते रहे गुहार- भाइजी छोड़ दो मुझे

Date:

[ad_1]

Last Updated:

होशियारपुर में मोबाइल शॉप लूटने आए चार बदमाशों को दुकानदारों ने शटर गिराकर अंदर ही कैद कर लिया. खुद को फंसा देख बदमाश पंजाबी में गिड़गिड़ाने लगे कि ‘पाजी शटर उठा दो, हमें घर जाना है.’ पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है.

Zoom

चोरी करने पहुंचे चोरों के साथ हो गया गेम.

होशियारपुर: पंजाब के होशियारपुर में लुटेरों के साथ एक ऐसा ‘खेला’ हो गया, जिसकी कल्पना शायद उन्होंने अपने सपनों में भी नहीं की होगी. फगवाड़ा रोड पर स्थित अड्डा फुगलाना में चार हथियारबंद बदमाश एक मोबाइल की दुकान को लूटने के इरादे से घुसे तो बड़ी चौड़ में थे, लेकिन बाहर निकलते वक्त उनकी सिट्टी-पिट्टी ऐसी गुम हुई कि वे हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने लगे और बख्शने की गुहार लगाने लगे.

घटना उस वक्त शुरू हुई जब ये चारों बदमाश हथियारों के साथ मोबाइल शॉप के अंदर दाखिल हुए. वहां मौजूद दुकानदार व दो लड़कियों को डराकर गुंडागर्दी करने लगे. शोर-शराबा सुनकर बाहर मौजूद अन्य दुकानदारों को माजरा समझते देर नहीं लगी. बहादुरी दिखाते हुए बाहर खड़े लोगों ने फुर्ती दिखाई और दुकान का शटर बाहर से नीचे गिरा दिया.

यहां देखिए वीडियो में देखिए कि चोर कैसे गुहार लगाते दिख रहे हैं- 

जाल में फंस गए

अगले ही पल, लूटने आए लुटेरे खुद उस दुकान में ‘चूहे’ की तरह फंस गए. अंदर दुकानदार और दो लड़कियां भी मौजूद थीं. शुरुआत में तो बदमाशों ने डंडे मारकर और दुकानदार को धमकाकर शटर खुलवाने की कोशिश की, लेकिन जब उन्होंने देखा कि बाहर भीड़ जमा हो चुकी है और बचना नामुमकिन है, तो उनकी सारी हेकड़ी धरी की धरी रह गई.

पंजाबी में करने लगे मिन्नतें

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे खूंखार दिख रहे बदमाश अचानक चूहे बन गए. वे पंजाबी में मिन्नतें करते हुए कहने लगे ‘भाजी, शटर चुकवा देयो… सानूं जान दो… सानूं घर वी जाना.’ (भाई, शटर उठवा दो, हमें जाने दो… हमें घर भी जाना है). लुटेरों का यह ‘कॉमेडी’ अंदाज देखकर बाहर खड़ी भीड़ ने उनकी एक नहीं सुनी.

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही थाना मेहटियाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शटर उठाकर चारों आरोपियों को रंगे हाथों धर दबोचा. थाना प्रभारी राजिंदर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश का लग रहा है, जिसमें पीड़ित का एक रिश्तेदार भी शामिल बताया जा रहा है. पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है और दुकानदार के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

About the Author

Deep Raj Deepak

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related