[ad_1]
Last Updated:
Jabalpur News: वेद राय (16) अपने चार दोस्तों के साथ एक तालाब में नहाने गया था. पानी में उतरते ही सभी मस्ती-मजाक करने लगे. इस दौरान वेद गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा.
पांचों दोस्त तालाब में मस्ती-मजाक कर रहे थे.
रिपोर्ट- पवन पटेल, जबलपुर. मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक नाबालिग लड़का अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था. सभी दोस्त तालाब में उतर मस्ती-मजाक कर रहे थे कि तभी नाबालिग तालाब के गहरे हिस्से में चला गया और डूबने लगा. उसे डूबता देख सभी के होश उड़ गए. थोड़ी देर में नाबालिग पानी में ओझल हो गया. युवकों ने फौरन परिजनों को सूचना दी. घरवाले मौके पर पहुंचे और पुलिस को इत्तला किया. पुलिस और SDERF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. उन्होंने तालाब से नाबालिग के शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. नाबालिग की मौत से परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
मिली जानकारी के अनुसार, घटना सिहोरा थाना क्षेत्र के पोंडा गांव की है. मृतक का नाम वेद राय (16) है. 4 मार्च को होली खेलने के बाद वेद अपने चार दोस्तों के साथ पास ही स्थित एक तालाब में नहाने गया था. तालाब में उतरते ही सभी मस्ती-मजाक कर रहे थे. इस दौरान वेद तालाब के गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. दोस्तों को पहले लगा कि वह मजाक कर रहा है लेकिन जब वेद काफी देर तक ऊपर नहीं आया, तो वे उसे खोजने लगे. पानी में उसके न दिखने के बाद उन्होंने परिजनों को सूचना दी.
तालाब में मस्ती-मजाक का बनाया वीडियो
परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुलाया. पुलिस और SDERF की टीम फौरन मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. वेद की डूबने से मौत हो चुकी थी. टीम ने उसके शव को तालाब से बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. नाबालिग की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. घटना के समय दोस्तों के मस्ती-मजाक करने का एक वीडियो भी सामने आया है, जो वेद के एक दोस्त ने ही बनाया था. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.
ओरछा में डूबे दो युवक
बताते चलें कि निवाड़ी जिले की पर्यटन नगरी ओरछा में भी होली खेलने के बाद बेतवा नदी में दो अलग-अलग हादसों में दो युवक डूब गए. इनमें से एक युवक की मौत हो गई है जबकि दूसरे की तलाश जारी है. ये हादसे ओरछा के नाव घाट और बड़े पुल के पास हुए, जब युवक अपने दोस्तों के साथ होली मनाने आए थे. पहला हादसा बुधवार शाम करीब तीन बजे ओरछा के नाव घाट के पास हुआ. झांसी के हंसारी निवासी 23 साल का निपेश पस्तोर अपने दोस्तों के साथ घूमने आया था. बताया जा रहा है कि नदी किनारे उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया.
निपेश को दिया सीपीआर
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद निपेश को पानी से बाहर निकाला गया और सीपीआर दिया गया. गंभीर हालत में उसे प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके कुछ देर बाद दूसरा हादसा बड़े पुल से थोड़ी दूरी पर हुआ. बिहार के बक्सर निवासी विनोद शर्मा, जो प्रतापपुरा में प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करता था, अपने दोस्त विनय के साथ नदी किनारे गया था. अचानक उसका भी पैर फिसल गया और वह पानी में डूब गया. घटना की सूचना मिलते ही ओरछा थाना प्रभारी रामबाबू शर्मा, पर्यटन चौकी पुलिस और उनकी टीम मौके पर पहुंची. स्थानीय गोताखोरों की मदद से विनोद की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.
[ad_2]
Source link
