धुरंधर 2 का धमाल, रणवीर की स्पाई थ्रिलर का दुनियाभर में जलवा, वॉर 2-आदिपुरुष के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ा

Date:

[ad_1]

Last Updated:

Dhurandhar 2 Worldwide Box Office Collection Day 2: रणवीर सिंह इन दिनों बॉक्स ऑफिस के नए किंग बनकर उभरे हैं. उनकी फिल्म धुरंधर 2 ने रिलीज के सिर्फ दो दिनों में दुनियाभर में 370 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सनसनी मचा दी है. फिल्म ने न सिर्फ जबरदस्त ओपनिंग ली, बल्कि दूसरे दिन भी 81 करोड़ रुपये की कमाई कर रफ्तार बरकरार रखी. खास बात यह है कि इसने महज दो दिनों में वॉर 2 और आदिपुरुष के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया.

नई दिल्ली. बॉलीवुड में इस समय अगर किसी फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा है, तो वह है आदित्य धर की धमाकेदार फिल्म धुरंधर 2. मल्टीस्टारर फिल्म ने दुनियाभर में धमाल मचा दिया है. फिल्म को रिलीज हुए आज तीसरा दिन है. फिल्म रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने में जुट गई है. फिल्म ने महज दो दिनों में दुनियाभर में हाल के कई बड़े प्रोजेक्ट्स के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है.

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. रिलीज के दूसरे दिन ही फिल्म ने दुनिया भर में 370 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया, जो कि कई बड़ी फिल्मों की लाइफटाइम कमाई से ज्यादा है. आदित्य धर के निर्देशन में बना ये स्पाई थ्रिलर फिल्म, 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई थी और फिल्म पहले दिन से ही रिकॉर्ड तोड़ रही है.

फिल्म ने पहले दिन भारत में 145 करोड़ रुपये नेट की धमाकेदार कमाई की थी. इसके बाद दूसरे दिन यानी शुक्रवार को भी इसकी रफ्तार धीमी नहीं पड़ी और इसने 81 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन किया. इस तरह फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन सिर्फ दो दिनों में 226 करोड़ रुपये नेट और 269 करोड़ ग्रॉस पहुंच गया है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

वहीं, इंटरनेशनल मार्केट में भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है. पेड प्रीव्यू समेत ओवरसीज में फिल्म ने करीब 7 मिलियन डॉलर की ओपनिंग की, जबकि दूसरे दिन इसमें 5 मिलियन डॉलर और जुड़ गए. कुल मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 370 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म शनिवार यानी आज 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है. 

‘धुरंधर 2’ ने महज दो दिनों में कई बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. प्रभास की ‘आदिपुरुष’ (350 करोड़) और ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ (338 करोड़) अब इस फिल्म से पीछे हैं. इसने शाहरुख खान की ‘जवान’ के फर्स्ट संडे के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. यही नहीं, फिल्म अब 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनने की ओर तेजी से बढ़ रही है.

फिल्म को भारत में उगादी और गुड़ी पड़वा जैसे त्योहारों का भी फायदा मिला, जिससे पहले दो दिनों में थिएटर्स में भारी भीड़ देखने को मिली. हालांकि, विदेशों में इस तरह का कोई फेस्टिव एडवांटेज नहीं होने के बावजूद फिल्म ने शानदार कमाई की, जो इसकी ग्लोबल अपील को दिखाता है.

फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जबकि इसमें रणवीर सिंह के अलावा आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. फिल्म में हर कलाकार के रोल को फैंस पसंद कर रहे हैं.

आपको बता दें कि ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये का कारोबार किया था और तीन महीने तक सिनेमाघरों में बनी रही थी. ऐसे में इसके सीक्वल से उम्मीदें पहले से ही काफी ज्यादा थीं और फिल्म उन उम्मीदों पर खरी उतरती नजर आ रही है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related