पकौड़ी के दीवाने? 60 साल से मिल रहा यहां जबरदस्त स्वाद, खाने वाले सुबह से लगाते हैं लाइन, जानिए खासियत

Date:

[ad_1]

Last Updated:

बाबूलाल की पकौड़ी मऊ जनपद में एक ऐतिहासिक स्ट्रीट फूड का नाम है. 60 साल से यह दुकान सिर्फ पकौड़ी और चना नमकीन बनाने के लिए प्रसिद्ध रही है. इसकी कुरकुरी पकौड़ी और अनोखी रेसिपी ने इसे लोगों की पहली पसंद बना दिया है. मुहम्मदाबाद गोहना, विजय स्तंभ चौक में स्थित इस दुकान का स्वाद एक बार चखने के बाद आप अन्य जगह की पकौड़ी भूल जाएंगे.

उत्तर प्रदेश का पूर्वांचल चटपटा खाने के लिए मशहूर है, और चटपटा पकवान की बात आई और पकौड़ी का नाम न आए, ऐसा संभव ही नहीं. मऊ जनपद में एक ऐसी दुकान है, जो 60 साल से पकौड़ी के लिए लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. इस दुकान की शुरूआत दादा ने की थी और आज उनका पोता इसे संभाल रहा है. पकौड़ी की खासियत यह है कि यहां खाने वालों की हमेशा लंबी भीड़ लगी रहती है.

मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद गोहाना, विजय स्तंभ चौक के पास स्थित बाबूलाल की दुकान 60 साल से पकौड़ी खाने वालों की पहली पसंद बनी हुई है. यहां सुबह 7 बजे से पकौड़ी और चना बनना शुरू हो जाता है और देर रात 11 बजे तक यह बिकती रहती है. पकौड़ी की खासियत यह है कि इसे हमेशा गर्म परोसा जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी बेहतर आता है. इसे अलग तरीके से बनाने की वजह से मऊ जनपद में यह पहला स्थान है जहां इस तरह का अनोखा स्वाद मिलता है.

बाबूलाल बताते हैं कि पकौड़ी बनाने के लिए रात में ही प्याज को छोटे-छोटे आकार में काट लिया जाता है. सुबह आलू काटकर इसमें पंच फोरन और कुछ खास चाट मसाले मिलाकर पकौड़ी तैयार की जाती है. इस तरीके से पकौड़ी का स्वाद बाजारों की अन्य पकौड़ियों से अलग और खास बनता है. यही वजह है कि उनके यहां यह पकौड़ी 60 साल से बनती आ रही है, जो सुबह 7 बजे से बनना शुरू होती है और रात 11 बजे तक कड़ाई से बाहर निकलती रहती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बाबूलाल बताते हैं कि इस पकौड़ी की दुकान की शुरूआत उनके दादा ने की थी, फिर उनके पिताजी इसे चलाते रहे और अब वह खुद इसे संभाल रहे हैं. 60 साल से इस दुकान की परंपरा रही है कि यहां सिर्फ पकौड़ी और चना नमकीन बनते हैं, साथ में चाय भी परोसी जाती है. सबसे ज्यादा बिकने वाली चीज पकौड़ी है, क्योंकि लोगों को यह बेहद पसंद आती है. यही वजह है कि सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक पकौड़ी कड़ाई से बाहर निकलती रहती है. इस पकौड़ी को बनाने के लिए उनके यहां तीन से चार लोग काम करते हैं.

मऊ जनपद में बाबूलाल की दुकान पर मिलने वाली पकौड़ी पूरे जनपद में फेमस है. यदि किसी से पूरे जनपद में इस दुकान का पता पूछा जाए तो हर कोई बता देता है, क्योंकि 60 साल से यह दुकान सिर्फ पकौड़ी के लिए ही प्रसिद्ध है. यहां सुबह से शाम तक पकौड़ी कड़ाई से बाहर निकलती रहती है. लोग इसे सिर्फ वहीं नहीं खाते, बल्कि घर भी पैक करा कर ले जाते हैं, क्योंकि यह पकौड़ी पूरी तरह से कुरकुरी होती है और लोगों को बेहद पसंद आती है.

बाबूलाल की दुकान की पकौड़ी एक बार यदि आप खा लें तो अन्य जगह की पकौड़ी खाना भूल जाएंगे, क्योंकि इसे अलग रेसिपी से बनाया जाता है जो लोगों को बेहद पसंद आती है. यदि आप पकौड़ी खाने की तैयारी कर रहे हैं, तो मुहम्मदाबाद गोहना, विजय स्तंभ के पास स्थित बाबूलाल की पकौड़ी की दुकान का स्वाद जरूर लें. एक बार इसका स्वाद लेने के बाद अन्य जगह की पकौड़ी आपको याद भी नहीं आएगी.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related