[ad_1]
Last Updated:
मेरठ में 21 फ़रवरी को सरसों की खेत से एक महिला का शव मिला था. महिला का चेहरा जला दिया गया था, ताकि शिनाख्त ना हो सके. लेकिन शव के पास से एक आंध्रा कार्ड मिला जिससे उसकी पहचान अम्बाला की अर्चिता अरोड़ा के तौर पर हुई. इस मामले में पुलिस ने होटल मैनेजर समेत चार को गिरफ्तार किया, लेकिन फिर एक पासपोर्ट से मामले में ट्विस्ट आ गया. दावा किया गया है कि मृतक महिला अर्चिता नहीं बल्कि तुर्केमिस्तान की मुहब्बत है.
मेरठ में मृत महिला अर्चिता अरोड़ा या फिर तुर्केमिस्तान की मुहब्बत
मेरठ. 21 फरवरी को मेरठ-बिजनौर हाईवे के पास सरसों के खेत में एक महिला का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला था. उसके चेहरे को जला दिया गया था ताकि पहचान न हो सके. पास में एक आधार कार्ड मिला, जिसके आधार पर पुलिस ने उसे अंबाला की रहने वाली अर्चिता अरोड़ा (उम्र 35 साल) बताया. लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है. दिल्ली की एक महिला ने दावा किया है कि मृतका अर्चिता अरोड़ा नहीं बल्कि तुर्केमिस्तान की मुहब्बत नज्हमुदिनोवा थी.
केस में आया ट्विस्ट
लेकिन बाद में केस में नया मोड़ आया. दिल्ली की एक महिला ने मेरठ पुलिस से संपर्क किया और पासपोर्ट दिया. पासपोर्ट पर नाम मुहब्बत नज्हमुदिनोवा था, जो कि तुर्केमिस्तान की नागरिक थी. उसने दावा फोटो किया कि मृतक महिला उसकी दोस्त है. महिला लगभग 15 साल से भारत में रह रही थी. चेहरा जलने की वजह से साफ पहचान नहीं हो पाई. उसने महिला का आधार कार्ड भी पुलिस को दिया, जिस पर उसकी फोटो है. इसलिए पुलिस ने विदेश मंत्रालय को पासपोर्ट और केस की डिटेल भेज दी है. MEA से पासपोर्ट, वीजा और यात्रा की जानकारी की जांच करवाई जा रही है. पुलिस उस महिला के दोस्त से भी संपर्क करने की कोशिश कर रही है. यह मामला अब पहचान को लेकर विवादित हो गया है. पुलिस ने हत्या और सबूत मिटाने के आरोप में केस दर्ज किया है.
इंटरनेशनल सेक्स रैकेट से संबंध होने की आशंका
आशंका जताई जा रही है कि मामला इंटरनेशनल सेक्स रैकेट से जुड़ा हो सकता है. अर्चिता अरोड़ा के नाम से आधार कार्ड बनवाकर उससे अवैध गतिविधियां करवाई जा रही थी. अब इस मामले में पुलिस ने नए सिरे से जांच शुरू कर दी है. जांच के बाद ही असली तथ्य सामने आएगा.
About the Author
अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें
[ad_2]
Source link
