Mohammad Kaif reply to Mohammad Amir: भारत पर उंगली उठाने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर को मोहम्मद कैफ ने दिया जवाब

Date:

[ad_1]

होमcricket

भारत पर उंगली उठाने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर को मोहम्मद कैफ ने दिया जवाब

Last Updated:

Mohammad Kaif reply to Mohammad Amir: भारतीय टीम के पूर्व ब्ल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज मोहम्मद आमिर को जमकर लताड़ा है. उन्होंने भारत के सेमीफाइनल में पहुंचजने पर सवाल उठाया था. अब फाइनल में जगह बनाने को लेकर भी ऐसा ही बोलते नजर आ रहे हैं.

Zoom

मोहम्मद कैफ ने पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज आमिर को भारत के खिलाफ बयान देने पर लताड़ा

नई दिल्ली. पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को करारा जवाब दिया है. आमिर लगातार चल रहे टी20 वर्ल्ड कप में भारत की मुहिम पर सवाल उठा रहे थे. आमिर ने शुरुआत में भविष्यवाणी की थी कि वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत हार जाएगा और सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगा. जब उनकी यह भविष्यवाणी गलत साबित हुई, तो उन्होंने अपना रुख बदलते हुए कहा कि इंग्लैंड भारत को रोक देगा. सूर्यकुमार यादव की टीम फाइनल में नहीं पहुंचेगी. इसके अलावा, उन्होंने संघर्ष कर रहे ओपनर अभिषेक शर्मा को “स्लॉगर” कह दिया, जिस पर भारतीय फैंस ने नाराजगी जताई.

कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि आमिर सिर्फ पब्लिसिटी के लिए ऐसे भड़काऊ बयान दे रहे हैं और भारत को ऐसे बयानों का जवाब देने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा, “क्या आमिर को सच में नहीं पता था कि भारत सेमीफाइनल में पहुंचेगा? उन्हें भी पता था कि डिफेंडिंग चैंपियन आगे बढ़ेंगे. लेकिन क्योंकि इससे खबर बनेगी, इसलिए वे ऐसा करते हैं. हमें उन्हें अहमियत नहीं देनी चाहिए. हमें उनके स्तर पर जाकर जवाब देने की जरूरत नहीं है.”

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने इसके बाद आमिर पर तंज कसते हुए 2024 टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की अमेरिका के खिलाफ चौंकाने वाली हार का जिक्र किया. उन्होंने सुपर ओवर में आमिर के प्रदर्शन पर सवाल उठाया और कहा कि आमिर को दूसरों की आलोचना करने का हक नहीं है. कैफ ने कहा, “2024 में अमेरिका के खिलाफ जो हार मिली, उसमें वही गेंदबाज जिम्मेदार था. उस ओवर में सिर्फ एक बाउंड्री थी, लेकिन बहुत ज्यादा वाइड फेंकी गईं. उनकी गेंद स्टंप्स पर भी नहीं गिर रही थी. जो खिलाड़ी अमेरिका की टीम के सामने डर गया और अपनी टीम को हार दिला दी, उसके बारे में मुझे ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है.”

कैफ ने आगे कहा कि भारत को बाहर की बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए, क्योंकि आमिर से बहस करने से सिर्फ उनके बयानों को तवज्जो मिलेगी और वही वे चाहते हैं. उन्होंने कहा, “हम उनका ध्यान क्यों रख रहे हैं? जिस देश की क्रिकेट में हालत खराब है, न खिलाड़ी हैं, न मजबूत कप्तान, न कोई अच्छा गेंदबाज, कुछ भी नहीं. उन्हें उनके हाल पर छोड़ देना चाहिए. हमें उनकी हर बात का जवाब देने की जरूरत नहीं है. वे हमारे स्तर तक नहीं आ सकते. उनकी अपनी परेशानियां हैं. अगर हम उनके बयानों पर ध्यान देंगे, तो हम उन्हें अहमियत दे रहे हैं और यही वे चाहते हैं.”

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related