लालगंज में खुली तिजोड़ी फर्नीचर इंडस्ट्री, अब घर बैठे मिलेगी मजबूत और सुरक्षित अलमीरा, जानें कैसे

Date:

[ad_1]

होमताजा खबरदेश

लालगंज में खुली तिजोड़ी फर्नीचर इंडस्ट्री, अब घर बैठे मिलेगी सुरक्षित अलमीरा

Last Updated:

लालगंज और आसपास के इलाकों के लोगों के लिए एक सुखद खबर है. अब मेहनत की कमाई और कीमती सामानों की सुरक्षा के लिए बाहर के बाजारों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी. लालगंज के मलंग हाट के समीप दिलावरपुर गांव में तिजोड़ी फर्नीचर इंडस्ट्री की स्थापना कर क्षेत्र को एक नई औद्योगिक पहचान मिली है.

लालगंज और आसपास के इलाकों के लोगों के लिए एक सुखद खबर है. अब मेहनत की कमाई और कीमती सामानों की सुरक्षा के लिए बाहर के बाजारों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी. लालगंज के मलंग हाट के समीप दिलावरपुर गांव में तिजोड़ी फर्नीचर इंडस्ट्री की स्थापना कर क्षेत्र को एक नई औद्योगिक पहचान मिली है. इस उद्योग की स्थापना कोआ पकड़ी निवासी अनिल शर्मा की पत्नी बेबी शर्मा ने की है, जो महिला उद्यमिता और आत्मनिर्भरता की सशक्त मिसाल बनकर उभरी हैं. बेबी शर्मा का मानना है कि पिछले बीस–पच्चीस वर्षों में बिहार की तस्वीर काफी बदली है। कभी रोजगार की तलाश में लोगों को प्रदेश से बाहर जाना पड़ता था, लेकिन आज हालात बदल रहे है.

बिहार में ही उद्योग, व्यवसाय और रोजगार के नए अवसर तैयार हो रहे हैं. उनका कहना है कि वर्तमान समय में राज्य सरकार के प्रयासों से औद्योगिक माहौल मजबूत हुआ है और महिलाएं भी बढ़-चढ़कर उद्यम स्थापित कर रही हैं, जिससे महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिल रही है.इस अवसर पर अनिल शर्मा ने बताया कि तिजोड़ी फर्नीचर इंडस्ट्री में अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग कर मजबूत, टिकाऊ और आकर्षक डिज़ाइन वाले अलमीरा तैयार किए जाएंगे। यहां बनने वाले अलमीरा न केवल सुरक्षा के लिहाज से भरोसेमंद होंगे.

लालगंज में खुली तिजोड़ी की फैक्ट्री
बल्कि बाजार में उपलब्ध उत्पादों की तुलना में किफायती दामों पर भी उपलब्ध कराए जाएंगे. फैक्ट्री में फैंसी डिज़ाइन, मजबूत लॉकिंग सिस्टम और बेहतर फिनिश पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. वहीं मुस्कान शर्मा ने जानकारी दी कि फैक्ट्री की एक बड़ी खासियत यह है कि यहां होलसेल और खुदरा—दोनों स्तरों पर बिक्री की सुविधा उपलब्ध है. इससे आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ अलमीरा का व्यवसाय करने वाले दुकानदारों को भी सीधा लाभ मिलेगा. घर के उपयोग, शादी-विवाह में उपहार देने या नया व्यवसाय शुरू करने वालों के लिए यह फैक्ट्री किसी वरदान से कम नहीं है. स्थानीय स्तर पर फैक्ट्री खुलने से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. जिससे क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति मिलेगी. अब लालगंज और आसपास के लोगों को अलमीरा खरीदने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा. मजबूती, सुंदरता और सुरक्षा—तीनों का भरोसा अब तिजोड़ी फर्नीचर इंडस्ट्री के साथ जुड़ गया है.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related