वृश्चिक वालों के लिए चेतावनी! कन्या राशि भी रहे सतर्क, मार्च में ग्रहों का बड़ा खेल, जानें किसकी चमकेगी किस्मत

Date:

[ad_1]

मार्च माह में कई ग्रह अपना राशि परिवर्तन करने वाले हैं. ऐसे में यह महीना जहां कुछ लोगों के लिए बेहद शानदार रहने वाला है, तो वहीं कुछ लोगों को इस महीने में सावधानी बरतने की जरूरत पड़ेगी. मार्च का महीना आपके लिए कैसा होने वाला है, आइए जानते हैं उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज से सब…

12 राशियों का मासिक राशिफल

मेष- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस राशि वालों के जातक को मार्च का महीना करियर में तरक्‍की देगा. वित्तीय लाभ कराएगा. बीते दोनों महीनों की तुलना में यह महीना कई मायनों में बेहतर है. संबंधों में मजबूती बढ़ेगी. नौकरीपेशा लोगों को नए मौके मिल सकते हैं और काम में सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा.

वृषभ- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस राशि वाले जातकों के लिए मार्च का महीना शुभ रहने वाला है.आप सुकून महसूस करेंगे. कई स्‍त्रोतों से आर्थिक लाभ होगा. पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी. इच्छाओं की पूर्ति और जीवन में सफलता मिलेगी. पुराने निवेश से लाभ मिलेगा.

मिथुन- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस राशि वाले जातकों के लिए जीवन में आगे बढ़ने के कई बड़े अवसर मिलेंगे. साथ ही करियर में नए अवसर मिलेंगे. नए रिश्‍ते बनेंगे और पुराने संबंधों में सुधार आएगा.लेकिन खर्च भी बढ़ सकता है.

कर्क- इस राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना मिला-जुला रहने वाला है, इमोशनल होना काम बिगाड़ सकता है. चाहे रिश्‍ते हों या प्रोफेशनल लाइफ दोनों मे नकारात्मक विचार नुकसान पहुंचा सकते हैं. लव लाइफ में शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी, लेकिन बाद में रिश्तों में गर्मजोशी आएगी. पैसों को लेकर सोच-समझकर खर्च करना जरूरी है.

सिंह- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि वाले जातकों के लिए मार्च का महीना मिश्रित फल देने वाला रहने वाला है. आत्मविश्वास बढ़ेगा. लीडर के तौर पर काम करेंगे. करियर के लिए समय अच्‍छा है लेकिन अहंकार करना भारी पड़ सकता है. पढ़ाई में मन भटक सकता है, इसलिए मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी. परिवार में मतभेद हो सकते हैं, इसलिए बातचीत में संयम रखें.

कन्या – ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि वाले जातकों के लिए इस मार्च के माह में सतर्कता बरतने की जरूरत है. काम में लापरवाही ना करें. सेहत का भी ख्‍याल रखें. वाणी की दम पर काम बनेंगे.

तुला- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह माह मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा. करियर में बड़ी सफलता मिल सकती हैं. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. लेकिन खर्च बढ़ सकते हैं. कर्ज में बढ़ोतरी हो सकती है.

वृश्चिक – ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि वाले जातक को आत्‍मविश्‍वास या गुस्‍से से बचना चाहिए. यदि ये सावधानी बरतें तो करियर में लाभ होगा. वहीं लापरवाही करना बड़ी चुनौती पैदा कर सकता है.

धनु- इस राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना अच्छा रहेगा. यात्रा के प्रबल योग्य बन रहे है. इस माह आपकी पुरानी इच्छाओं की पूर्ति और जीवन में सफलता मिलेगी. पुराने निवेश से लाभ मिलेगा. विदेश जाने के प्रबल योग बन रहे है. लव लाइफ अच्छी रहेगी. कारोबार में मुनाफा बढ़ सकता है.

मकर- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि वाले जातकों को यह माह मिश्रित फल देने वाला साबित हो सकता है. वाणी में मधुरता रखें. वाद-विवाद से दूर रहे. बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा. हालांकि निजी जीवन को लेकर तनाव रह सकता है. स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहे. सोच-समझकर फैसला लें.

कुंभ- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि वाले जातकों को इस महीने में खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. माता-पिता से विवाद संभव है. लेकिन महीने के अंत मे सब नकारत्मकता वाली स्थिति सकारत्मकता मे बदल सकती है. इसलिए आत्मविश्वास रखे. कुल मिलाकर इस महीने सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी.

मीन- इस राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना अच्छा फलदायी रहने वाला है. इस माह नया वाहन या गाड़ी खरीद सकते हैं. धन, वैभव की प्राप्ति होगी. कोई शुभसमाचार मिल सकता है. पुराने अटके कार्य पूरे होंगे.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related