नगर पालिका मस्त… जनता त्रस्त! सरकारी दफ्तर बना ‘पार्टी बार’, काम के दौरान जाम से जाम छलकाते नजर आए अधिकारी

Date:

[ad_1]

बलिया: जनपद से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो नगर पालिका परिषद बलिया का बताया जा रहा है, जिसमें तमाम लोग बैठकर सरकारी कार्यालय में दारू की बोतले उड़ा रहे हैं और मस्ती करते नजर आ रहे हैं. इस वायरल वीडियो ने सरकारी सिस्टम की धज्जिया उड़ा दी है.

सवाल साफ है कि अगर सरकारी कार्यालय में लोग दारू पिएंगे और मस्ती करेंगे, तो शहर का विकास कैसे होगा?. हालांकि, इस वायरल वीडियो को शूट करने वाला शिकायतकर्ता भी डीएम को अवगत कराकर मीडिया से भी रूबरू चुका है. अब देखना यह होगा कि इस पर एक्शन क्या होता है?

टेबल पर मस्ती की दरिया

बलिया जनपद के कदम चौराहा मिश्र नेवरी निवासी शारदानंद गुप्त ने कहा कि वह प्रतिदिन अपनी समस्या और बात कहने के लिए अधिशासी अधिकारी के पास जाते थे, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाती थी. इसी कड़ी में 28 फरवरी 2026 को वह अपने ऑफिस में बैठे थे और टेबल पर मस्ती की दरिया जाम में बह रही थी. यही तस्वीर केवल देखने को मिली और अधिशासी अधिकारी से नहीं मिलने दिया गया और अंत में बाहर कर दिया गया.

ऑफिस के टाइम में पार्टी

हालांकि, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार से मिलने से पहले यह छुपा रुस्तम मोबाइल रिकॉर्डिंग में डाल कर नगरपालिका में प्रवेश किया, ताकि ईओ से जो बातचीत होगी, एविडेंस के तौर पर रिकॉर्ड में रहेगी. लेकिन एविडेंस के तौर पर कुछ और ही रिकॉर्ड हो गया. ऑफिस के अंदर ईओ साहब अपने चेंबर में मौजूद थे और बाहर उनके चहेते ठेकेदार और कर्मचारी नगर पालिका को मधुशाला में बदल रहे थे. आश्चर्यजनक बात तो यह थी कि यह ऑफिस टाइम था. लगभग 4:32 बज रहे थे और दारू की बोतले उड़ाई जा रही थी.

भ्रष्ट अधिकारियों पर उचित कार्रवाई की जरूरत

हद तो तब हो गई, जब उक्त शिकायत करता का हाथ पकड़कर भी दारू पीने का न्योता दिया गया. लेकिन शारदानंद ने कहा कि वह दारू नहीं पीते हैं. इस प्रकार के कार्यों की निंदा कर रहे हैं. वर्तमान अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार के द्वारा नगर पालिका को भ्रष्टाचार में डुबाया जा रहा है. हालांकि आज होली के बाद इस मामले को डीएम से अवगत कराया गया. शारदानंद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से निवेदन किया है कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों पर उचित कार्रवाही की जरूरत है.

सरकारी दफ्तर में जाम छलकाने वाले वायरल वीडियो को लेकर अधिकारी यानी अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार ने फोन पर बात हुई, तो उन्होंने इस वीडियो को लेकर जांच के आदेश का आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा कि अगर मामला सही पाया गया, तो कार्रवाई निश्चित है.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related