वृषभ राशि की आज पार्टनर की खोज पूरी, प्रपोज करने के लिए बेस्ट दिन, जानें पूरा राशिफल

Date:

[ad_1]

Last Updated:

वृषभ राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा. इस राशि के जातकों को आज घर से बाहर जाते समय अपने से बड़ों आशीर्वाद जरूर लेना चाहिए. इससे उनका काम जरूर बनेगा. आज आपको धन का लाभ भी होगा. लोकल 18 से काशी के ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज बताते हैं कि आज वृषभ राशि के जातक सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे लेकिन अतिआत्मविश्वास में आने से उनका काम बिगड़ भी सकता है. आज उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र और शूल योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा कन्या राशि में संचरण कर रहे हैं. बिजनेस में बंपर मुनाफा होगा. म्युचुअल फंड में पैसा इन्वेस्ट करें.

वाराणसी. ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर सभी 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 5 मार्च को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और गुरुवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र और शूल योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा कन्या राशि में संचरण कर रहे हैं. आइये काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज बताते हैं कि वृषभ राशि के जातकों को आज घर से बाहर जाते समय अपने से बड़ों आशीर्वाद लेना चाहिए. इससे आपका काम जरूर बनेगा. आज आपको धन का लाभ भी होगा. आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे, लेकिन अतिआत्मविश्वास में आपका काम बिगड़ भी सकता है.

आज नौकरी बदलना घातक
वृषभ राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, आज उन्हें बम्पर मुनाफा होगा. आज आप अपने कार्यक्षेत्र में पूरा वक्त दें. आज आपकी वाणी के कारण कई काम बनेंगे. बात नौकरी कर रहे लोगों की करें तो आज नौकरी में बदलाव के फैसले को टाल दें. जो लोग मार्केटिंग के काम से जुड़े हैं, आज वो अपने टारगेट को पूरा कर पाएंगे. आज आपको बॉस का पूरा सहयोग भी मिलेगा. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप म्युचुअल फंड में पैसा इन्वेस्ट करें. इससे आपको भविष्य में बेहतर रिटर्न मिलेगा.

कैसी रहेगी लव लाइफ
वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ आज पहले से बेहतर होगी. जो लोग सिंगल हैं, आज उनके पार्टनर की खोज पूरी होगी. आज आप जिसे चाहते हैं उसे प्रपोज भी कर सकते हैं. जो लोग शादीशुदा हैं, आज उन्हें वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी. आज आप कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related