सरकारी स्कूल में बच्चों से पढ़वाई गई नमाज, वीडियो हो गया वायरल, यूपी में मचा हड़कंप

Date:

[ad_1]

Last Updated:

विश्व हिंदू परिषद का आरोप है कि एक महिला और एक अध्यापक द्वारा नमाज पहले भी पढ़वाया जा चुका है. वहीं एक महिला अध्यापक इसका विरोध कर रही है. वायरल वीडियो में कुछ बच्चे नमाज पढ़ने की बात कह रहे हैं जबकि कुछ बच्चे इनकार कर रहे हैं.

Zoom

बदायूं में बच्चों से नमाज पढ़वाने का वीडियो वायरल.

बदायूंः उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के रसौली सरकारी स्कूल में बच्चों से नमाज़ पढ़वाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो के सामने आते ही बवाल शुरू हो गया है. स्कूल की एक शिक्षिका की शिकायत के बाद वीएचपी व बजरंग दल ने शिक्षक और एक महिला पर नमाज़ करवाने का आरोप लगाया है. वहीं स्कूल स्टाफ ने कुछ बच्चों के इनकार वाले वीडियो को जवाब में रखा. हालांकि विवाद को तूल पकड़ता देख बीएसए ने एबीएसए से जांच के आदेश दे दिए हैं.

कथित वीडियो हुआ वायरल
जिले के अंबियापुर ब्लॉक के रसौली स्थित एक सरकारी स्कूल में बच्चों से सम्यक रूप से नमाज पढ़वाने का मामला सामने आया है. इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें कुछ बच्चे नमाज पढ़ने की बात कह रहे हैं और कुछ बच्चे इसमें ऐसा न करने की बात कह रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठन के लोग स्कूल पर पहुंचे और अपना विरोध जताया. इस मामले में एक शिक्षक और शिक्षक की ओर से नमाज पढ़ाने की व्यवस्था करने की बात कुछ बच्चे सोशल मीडिया पर कहते हुए दिखाई दे रहे हैं.

‘हम हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे’
वहीं स्कूल की एक अन्य महिला शिक्षिका ने इस संबंध में बीएसए से शिकायत की है. वीडियो वायरल होने के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता स्कूल पहुंचे और उन्होंने जांच की मांग की है और कहा है कि अगर स्कूल में नमाज पढ़ाया गया है तो हम लोग वहां बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे. विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री विनय प्रताप सिंह ने मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है.

विवाद पर क्या बोले बीएसए
वहीं बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा है कि मामले की जांच एबीएसए से कराई जाएगी. दरअसल, गांव में कोई भी मस्जिद नहीं है, इसीलिए गांव के लोग खुली जगह में नमाज पढ़ते हैं. विश्व हिंदू परिषद का आरोप है कि एक महिला और एक अध्यापक द्वारा नमाज पहले भी पढ़वाया जा चुका है. वहीं एक महिला अध्यापक इसका विरोध कर रही है. वायरल वीडियो में कुछ बच्चे नमाज पढ़ने की बात कह रहे हैं जबकि कुछ बच्चे इनकार कर रहे हैं.

About the Author

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related