सर्विकल कैंसर वैक्सीन के लिए घर बैठे रजिस्ट्रेशन, जानें प्रक्रिया. online registration process for cervical cancer hpv vaccination

Date:

[ad_1]

Cevrical cancer vaccine registration: भारत सरकार ने 14 साल की लड़कियों के लिए मुफ्त सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया है. देशभर में करीब डेढ़ करोड़ लड़कियों को यह टीका लगाया जाएगा. वैक्सीनेशन के रजिस्ट्रेशन के लिए सरकार ने सेल्फ रजिस्ट्रेशन की भी व्यवस्था की है. लोग स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट पर दी गई इस लिंक पर जाकर खुद ही घर बैठे टीका लगवाने की तारीख और सेंटर चुन सकते हैं. आइए बताते हैं आपको इसके बारे में सब कुछ..

एचपीवी वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की इस लिंक https://uwinselfregistration.mohfw.gov.in/login पर जाकर ऑनलाइन रजिस्टर कर सकते हैं और फिर वॉक इन एचपीवी वैक्सीन की सुविधा ले सकते हैं. आइए जानते हैं पूरा प्रोसेस?

वॉक इन रजिस्ट्रेशन के लिए क्या-क्या चाहिए?
एचपीवी वैक्सीन के लिए यूविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए एक वैध फोटो आईडी और एक्टिव मोबाइल नंबर की जरूरत होगी. अगर ये दोनों या इनमें से एक भी चीज की आपके पास कमी है तो रजिस्ट्रेशन नहीं किया जा सकेगा.

कैसे करें रज‍िस्‍ट्रेशन?

  • . सबसे पहले यूविन पोर्टल पर जाएं
  • . मोबाइल नंबर डालें और कंसेंट नोटिस को एक्सेप्ट करें
  • . प्राप्त ओटीपी को दर्ज करें
  • . सेल्फ रजिस्ट्रेशन मॉड्यूल पर लॉगिन करें
  • . एड मेंबर करें
  • . वेनिफिशियरी की डिटेल्स डालें
  • . रजिस्टर पर क्लिक करें
  • . बुक अपॉइंटमेंट करें

कौन-कौन सी आईडी आ सकती हैं काम

यूविन पर रजिस्ट्रेशन के लिए सिर्फ आधार ही वैध नहीं है बल्कि अन्य फोटो आईडीज से भी यह प्रक्रिया हो सकेगी. इसमें आपका बर्थ सर्टिफिकेट, अपार आईडी, स्टूडेंट फोटो आईडी, पासपोर्ट, एमसीपी कार्ड विद डेट ऑफ बर्थ, टीसी, हाईस्कूल की टीसी, आधार कार्ड, पैन आईडी, फोटो के साथ राशन कार्ड, ऑर्फनएज डीओबी डिक्लेरेशन, बैंक पासबुक, एज अंडरटेकिंग आदि.

ये चीज है जरूरी
यूविन पर ऑनसाइट रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदक से ओटीपी बेहद जरूरी है.

क्या वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट भी मिलेगा
एचपीवी वैक्सीन लगवाने के बाद बच्चियों को वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा.

ये है हेल्पलाइन नंबर
अगर इस पूरे प्रोसे में आपको कोई परेशानी आती है तो इसके लिए एक टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर भी दिया गया है. 0120-4783222 इस नंबर पर कॉल करके तकनीकी सहायता प्राप्त की जा सकती है.

क्या कैंसिल भी हो सकती है अपॉइंटमेंट
अगर आपने एचपीवी वैक्सीन की अपॉइंटमेंट ले ली है और आप उसे रीशेड्यूल या कैंसिल करना चाहते हैं तो यूविन पोर्टल पर इसकी भी सुविधा है. आप यहां दोबारा अपॉइंटमेंट के लिए भी एप्लाई कर सकते हैं और अगर कोई समस्या आती है तो उसको यहां दर्ज भी करा सकते हैं. इसके साथ ही अगर आप एक से ज्यादा बच्चियों का रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो उसके लिए भी यहां एक ऑप्शन मौजूद है.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related