[ad_1]
Last Updated:
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में फंसे भारतीयों को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए स्पाइसजेट 5 मार्च को 13 स्पेशल फ्लाइट्स ऑपरेट करेगा. ये सभी फ्लाइट्स फैजुरा से मुंबई और दिल्ली के बीच ऑपरेट की जाएंगी.
SpiceJet Special Flights: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में फंसे भारतीयों के लिए राहत की खबर आई है. एयरलाइन स्पाइसजेट ने 5 मार्च को 13 स्पेशल फ्लाइट्स चलाने का फैसला किया है, ताकि वहां फंसे भारतीय पैसेंजर्स को जल्द से जल्द अपने घर पहुंचाया जा सके. एयरलाइन के मुताबिक इन 13 उड़ानों में से 12 फ्लाइट्स फुजैरा से संचालित की जाएंगी, जबकि एक फ्लाइट दुबई से मुंबई के लिए उड़ान भरेगी. इन स्पेशल फ्लाइट्स के जरिए बड़ी संख्या में यात्रियों को भारत लाने की तैयारी की गई है.
- स्पाइसजेट सात स्पेशल फ्लाइट्स फुजैरा से मुंबई के लिए चलाएगी. इसके अलावा पांच स्पेशल फ्लाइट्स फुजैरा से दिल्ली के लिए संचालित होंगी.
- दुबई से मुंबई के लिए भी एक विशेष फ्लाइट रखी गई है. इस अतिरिक्त व्यवस्था से उन पैसेंजर्स को काफी राहत मिलने की उम्मीद है, जो पिछले कुछ दिनों से यूएई में फंसे हुए हैं.
- एयरलाइन का कहना है कि इन एडिशनल फ्लाइट्स का मकसद पैसेंजर्स को जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाना है. बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक कामकाज या अन्य कारणों से यूएई में मौजूद थे.
- स्पाइसजेट इससे पहले भी लगातार विशेष उड़ानें संचालित कर रही है. 3 और 4 मार्च को एयरलाइन ने यूएई से भारत के लिए कुल 12 स्पेशल फ्लाइट्स चलाई थीं. इन उड़ानों के जरिए कई पैसेंजर्स को दिल्ली, मुंबई और कोच्चि पहुंचाया गया था.
- एयरलाइन अधिकारियों के अनुसार जरूरत पड़ने पर आगे भी ऐसी स्पेशल फ्लाइट्स की संख्या बढ़ाई जा सकती है, ताकि किसी भी भारतीय यात्री को विदेश में फंसे रहने की स्थिति का सामना न करना पड़े.
बेंगलुरु एयरपोर्ट से कैंसल हुईं 30 फ्लाइट्स
बेंगलुरु एयरपोर्ट से पैसेंजर्स की टेंशन बढ़ाने वाली खबर आई है. बेंगलुरु एयरपोर्ट से गल्फ के लिए ऑपरेट होने वाली 30 फ्लाइट्स को कैंसल कर दिया गया है. कैंसल होने वाली फ्लाइट्स में 14 गल्फ के अलग-अलग एयरपोर्ट से बेंगलुरु आने वाली थीं. वहीं 16 फ्लाइट्स को बेंगलुरु एयरपोर्ट से गल्फ के लिए रवाना होना था. एयरपोर्ट ऑपरेटर के अनुसार, कैंसल हुई फ्लाइट्स को अबुधाबी, रियाद, जेद्दा, दम्माम, दुबई और दोहा के बीच ऑपरेट होना था.
भारतीय पैसेंजर्स को लेकर मुंबई पहुंची ये फ्लाइट्स
- विदेशों में फंसे भारतीय पैसेंजर्स को लेकर 4 मार्च 2026 को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कई रिपैट्रिएशन यानी विशेष वापसी फ्लाइट्स पहुंचीं.
- एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार अलग-अलग देशों और शहरों से कुल 8 स्पेशल फ्लाइट्स मुंबई एयरपोर्ट पहुंची. इनमें दुबई, फुजैरा, दम्माम और अम्मान से आने वाली फ्लाइट्स शामिल हैं.
- सबसे पहले रॉयल जॉर्डनियन की फ्लाइट RJ190 अम्मान से मुंबई पहुंची. यह फ्लाइट तड़के करीब 1:40 बजे लैंड हुई. इसके बाद दुबई से एमिरेट्स की फ्लाइट EK500 लगभग 2:15 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंची.
- फुजैरा से स्पाइसजेट की दो विशेष उड़ानें भी मुंबई आईं. इनमें फ्लाइट SG9031 सुबह करीब 4:00 बजे और फ्लाइट SG9014 लगभग 6:25 बजे मुंबई पहुंची. इन उड़ानों में बड़ी संख्या में भारतीय यात्री सवार थे.
- वहीं दम्माम से गल्फ एयर की फ्लाइट GF2064 भी सुबह करीब 5:50 बजे मुंबई एयरपोर्ट पहुंची. इसके अलावा दुबई से एमिरेट्स की अन्य उड़ानें भी दिन भर में मुंबई आती रहीं.
- एमिरेट्स की फ्लाइट EK504 सुबह 8:25 बजे और EK506 दोपहर 1:55 बजे मुंबई पहुंची. दुबई से एयर इंडिया की विशेष फ्लाइट AI4202 भी सुबह 10:15 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर उतरी.
इन उड़ानों के जरिए खाड़ी देशों में काम करने वाले या अन्य कारणों से वहां फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाया गया है.
एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में भी ऐसी स्पेशल फ्लाइट्स का ऑपरेशन जारी रह सकता है, ताकि विदेशों में फंसे सभी भारतीय नागरिकों को सुरक्षित घर वापस लाया जा सके.
About the Author
Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें
[ad_2]
Source link
