‘हमारा शरीर नहीं, हुनर देखिए’, गलत एंगल से शूट करने पर भड़कीं साउथ एक्ट्रेसेस, कहा- अब ऐसी हरकत को बर्दाश्त नहीं

Date:

[ad_1]

Last Updated:

इवेंट्स में गलत एंगल से शूटिंग को लेकर साउथ इंडस्ट्री की एक्ट्रेसे खुलकर सामने आई हैं.रुक्मिणी वसंत, आशिका रंगनाथ और सप्तमी गौड़ा ने ऐसी हरकत की कड़ी निंदा की है. कैमरों का फोकस उनके काम पर होना चाहिए, न कि शरीर पर… उन्होंने साफ किया कि जानबूझकर किए गए जूम-इन और आपत्तिजनक एंगल अस्वीकार्य हैं और अब ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी.

ख़बरें फटाफट

Zoom

साउथ फिल्म इंडस्ट्री एक्ट्रेसेस इस मुद्दे पर विरोध जताया है.

नई दिल्ली. फिल्म इंडस्ट्री में ग्लैमर और कैमरों की चमक के बीच एक ऐसा मुद्दा फिर सामने आया है, जिस पर लंबे समय से चर्चा होती रही है, लेकिन अक्सर उसे नजरअंदाज कर दिया जाता है. पब्लिक इवेंट्स, फिल्म प्रमोशन और अवॉर्ड शो के दौरान महिला कलाकारों की तस्वीरें और वीडियो कई बार ऐसे एंगल से शूट किए जाते हैं, जो असहज और आपत्तिजनक माने जाते हैं.

अब इस मुद्दे पर साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कुछ अभिनेत्रियों ने आवाज उठाई है. उन्होंने कहा कि वे इस तरह के जानबूझकर किए गए जूम-इन और अनुचित एंगल को बर्दाश्त नहीं करेंगी. एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत, आशिका रंगनाथ और सप्तमी गौड़ा ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक साझा बयान जारी कर इस हरकत की कड़ी निंदा की.

‘जानबूझकर गलत एंगल से लिए जाते हैं’

उन्होंने कहा, ‘कई बार सार्वजनिक कार्यक्रमों में महिला कलाकारों की तस्वीरें और वीडियो जानबूझकर गलत एंगल से लिए जाते हैं. कैमरे का फोकस उनके काम, उपलब्धियों या कार्यक्रम के मकसद पर नहीं, बल्कि उनके शरीर पर किया जाता है. यह एक बार की बात नहीं है, बल्कि बार-बार दोहराई जाने वाली समस्या है.’

एक्ट्रेसेस ने ये पोस्ट शेयर किया है.

अब ऐसी हरकत को बर्दाश्त नहीं

एक्ट्रेस ने साफ-साफ शब्दों में कहा, ‘इस तरह के जानबूझकर किए गए जूम-इन और अनुचित एंगल पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं. यह व्यवहार हमारी गरिमा का उल्लंघन है और इसे सामान्य नहीं माना जा सकता. कुछ लोग व्यूज और सनसनी के लिए इस तरह की क्लिप्स को रिकॉर्ड और शेयर करते हैं, जो न सिर्फ अपमानजनक है बल्कि महिलाओं की पेशेवर पहचान को भी कमजोर करता है.हम सिनेमा और अपने हुनर के लिए जानी जाना चाहती हैं, न कि इस तरह की गलत प्रस्तुतियों के लिए.’

पेशेवर आचरण बनाए रखें

एक्ट्रेसेस ने मीडिया और इवेंट कवर करने वाले फोटोग्राफरों और वीडियोग्राफरों से भी अपील की है कि वे पेशेवर आचरण बनाए रखें. उन्होंने कहा, ‘पत्रकारिता और मीडिया का काम सम्मान और जिम्मेदारी के साथ किया जाना चाहिए. बुनियादी शालीनता और मर्यादा हर पेशे की पहचान होती है. हम इस मुद्दे पर एकजुट हैं और ऐसी किसी भी हरकत को बर्दाश्त नहीं करेंगी.’

About the Author

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related