Holi 2026 Live: पटना से मथुरा तक रंग का हुआ आगाज, PM मोदी ने दी बधाई, सेना के जवान भी मना रहे होली

Date:

[ad_1]

होमताजा खबरnation

LIVE: पटना से मथुरा तक रंग का हुआ आगाज, मंत्री से लेकर जवान तक मना रहे होली

Last Updated:

Holi 2026 Live: देशभर में होली 2026 की धूम है. दिल्ली में बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के दफ्तरों में होली मिलन समारोह हो रहे हैं. कांग्रेस कार्यक्रम में राहुल गांधी शामिल होंगे, जबकि अरविंद केजरीवाल ‘कट्टर ईमानदार’ होली मना रहे हैं. मथुरा-वृंदावन, अयोध्या और पुष्कर में पारंपरिक अंदाज में जश्न है. कई शहरों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

Zoom

Holi 2026 Celebration Live: देशभर में आज होली की धूम मची है. सुबह से ही होली मनाने की तस्वीरें आने लगी हैं. पटना से लेकर मथुरा तक लोग रंग से खेल रहे हैं. राजधानी दिल्ली में जहां आज मंत्री से लेकर सांसद विधायक तक होली के रंग में सराबोर होंगे. वहीं आम आदमी होली की मस्ती में झूमेगा. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के ऑफिस से लेकर कांग्रेस के ऑफिस तक आज होली मिलन समारोह होगा. कांग्रेस मुख्यालय में सुबह 9:30 बजे एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इस होली मिलन समारोह में लोगसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शामिल होने वाले हैं. वहीं लंबे समय बाद आम आदमी पार्टी (AAP) भी होली के रंग में खूब नाचेगी. क्योंकि AAP के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले मामले में बरी हो गए हैं. तो दिल्ली में आम आदमी पार्टी ‘कट्टर ईमानदार’ होली मनाएगी और इसे लीड करेंगे खुद अरविंद केजरीवाल. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली की बधाई दी है.

इधर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सांसद मनोज तिवारी पर 1 मिनट 14 सेकेंड का वीडियो सॉन्ग बनाकर उन्हें होली विश किया. इसमें मनोज तिवारी का मुखौटा पहने एक शख्स घूमता हुआ देखा जा सकता है. होली पर राजधानी दिल्ली से लेकर बिहार की राजधानी पटना और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक में पुलिस मुस्तैद है. संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं. पुलिस-प्रशासन ने लोगों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की है.
देशभर में होली की धूम. (फोटो PTI)

पढ़िए होली पर देशभर में कहां-कैसे मनाया जा रहा है उसपर लाइव अपडेट:

  • Holi 2026 Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने होली के अवसर पर X पर पोस्ट कर देशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह त्योहार पूरे वातावरण में नई ऊर्जा भर देता है और इसकी यही सबसे बड़ी विशेषता है. उन्होंने कहा कि चारों ओर बिखरे खुशियों के रंग हर किसी को उल्लास और आनंद से भर देते हैं. अपने संदेश में उन्होंने संस्कृत की पंक्तियों के माध्यम से प्रकृति के रंग, फूलों की महक और उत्सव की उमंग का भी उल्लेख किया, जो होली के आनंद और उत्साह को जीवंत रूप में दर्शाती हैं.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related