‘हर घर का माहौल!’, टी-20 विश्व कप जीतने गदगद हुए अक्षय कुमार, महेश बाबू समेत सेलेब्स ने दी भारतीय टीम को बधाई

Date:

[ad_1]

Last Updated:

गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला गया. इस रोमांचक फाइनल में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों के बड़े अंतर से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. यह जीत भारतीय क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक पल साबित हुई, क्योंकि टीम ने दमदार प्रदर्शन के साथ विश्व कप ट्रॉफी घर ले आई है. इस शानदार जीत पर फिल्म जगत के तमाम सितारों ने टीम इंडिया को ढेरों बधाइयां दीं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बॉलीवुड और साउथ सेलेब्स ने बधाई दी.

मुंबई. भारत ने तीसरी बार टी20 विश्व कप जीतकर एक बार फिर इतिहास रच दिया है. भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर क्रिकेट जगत समेत सभी प्रशंसकों को खुशी से झूमने पर मजबूर कर दिया. जैसे ही हमारे खिलाड़ियों ने मैदान पर जश्न मनाना शुरू किया, सोशल मीडिया पर बॉलीवुड से बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई. अजय देवगन ने ट्वीट किया, “इतने जोर से चिल्लाने से मेरा गला बैठ गया है, लेकिन मेरी मुस्कान पूरे हफ्ते बनी रहेगी! टीम इंडिया, आपने आज रात अरबों दिलों को गर्व से धड़का दिया है! एक बार फिर इंडिया चैंपियन!”

अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “हर घर का माहौल विश्व कप घर लाने के लिए टीम इंडिया को बधाई.”



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related