[ad_1]
Last Updated:
आगरा में होली का त्यौहार बच्चों और युवाओं के लिए खास उत्साह लेकर आता है. हालांकि बदलते समय के साथ बाजार में केमिकल युक्त रंग भी आ गए हैं, जो आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आशीष मित्तल ने आंखों की सुरक्षा और आपातकालीन स्थिति में बचाव के उपाय बताए हैं, जिससे आप सुरक्षित और आनंदमय होली मना सकते हैं.
आगरा. उत्तर प्रदेश के आगरा में होली का त्यौहार युवाओं और बच्चों के लिए विशेष उत्साह का समय होता है. बच्चे रंग-बिरंगी होली खेलकर इस दिन का आनंद लेते हैं. लेकिन, बदलते समय के साथ बाजार में कई केमिकल युक्त रंग भी आ गए हैं, जो आंखों और त्वचा के लिए हानिकारक हो सकते हैं. इसलिए होली खेलते समय सावधानी रखना बेहद जरूरी है.
आंखों में रंग लगने से बचाव के तरीके
आगरा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आशीष मित्तल ने होली पर आंखों की सुरक्षा को लेकर कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं:
गलती से रंग आंख में चले जाए तो क्या करें:
1) तुरंत आंखों को साफ पानी से धोएं.
2) आंखों को सूखे हाथ से रगड़ें नहीं, क्योंकि इससे जख्म, एलर्जी या सूजन हो सकती है.
3) अगर पहले से किसी नेत्र विशेषज्ञ ने आई ड्रॉप सुझाई है, तो आप उसे इस्तेमाल कर सकते हैं.
लक्षण होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें
आंख लाल होना, जलन लगातार बनी रहना या दृष्टि धुंधली होना जैसी समस्या होने पर नज़दीकी नेत्र रोग विशेषज्ञ को दिखाएं.
होली खेलते समय विशेष सावधानी
डॉ. मित्तल ने कुछ और उपाय सुझाए ताकि रंगों से आंखें सुरक्षित रहें:
1) आंखों को बंद रखें: जब कोई चेहरे पर रंग लगाता हो, तो आंखें बंद कर लें.
2) आई ड्रॉप का उपयोग: होली से पहले आप किसी नेत्र विशेषज्ञ से एंटीबायोटिक आई ड्रॉप ले सकते हैं. आप इमरजेंसी में रंग धोने के बाद इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.
आंखों के बचाव के लिए चश्मे का इस्तेमाल
डॉ. मित्तल ने बताया कि चश्मे का उपयोग सबसे सुरक्षित तरीका है. चश्मा ऐसा होना चाहिए जो आंखों को पूरी तरह ढक सके, ताकि उड़ता हुआ गुलाल या रंग आंखों में न जाए. होली के दौरान समय-समय पर चेहरे और आंखों को साफ पानी से साफ करते रहें. होली का त्योहार खुशी और रंगों का प्रतीक है, लेकिन सुरक्षा को कभी न भूलें. केमिकल युक्त रंगों से बचें, आंखों को बंद रखें, चश्मे का इस्तेमाल करें और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की सलाह लें. इस तरह आप सुरक्षित और आनंदमय होली मना सकते हैं.
About the Author
पिछले 4 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं और फिलहाल News18 में कार्यरत हूं. इससे पहले एक MNC में भी काम कर चुकी हूं. यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की बीट कवर करती हूं. खबरों के साथ-साथ मुझे…और पढ़ें
[ad_2]
Source link
