होली पर जमकर पी ली भांग, अब तबीयत हो रही खराब; नशा उतारने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Date:

[ad_1]

Last Updated:

होली के दौरान भांग का नशा कई सारे लोग करते हैं, लेकिन इसे कंट्रोल करना जरूरी है. कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर आप भांग के नशे को उतार सकते हैं और त्योहार का आनंद ले सकते हैं. लेकिन ज्यादा गंभीर होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है.

होली रंगों का त्योहार है. होली के दिन लोग जमकर पार्टी करते हैं. इस दौरान स्वादिष्ट गुजिया और ठंडाई का भी विशेष महत्व होता है. ठंडाई में कई लोग भांग मिला लेते हैं, जिसे पीने से नशा चढ़ जाता है. कभी-कभी यह नशा ज्यादा चढ़ जाता है. अगर भांग के नशे से कोई व्यक्ति परेशान हो जाए, तो घबराने की जरूरत नहीं है. कुछ घरेलू उपायों से आप इस नशे को जल्दी उतार सकते हैं.

भांग नशा उतारने में खट्टी चीजें हो सकती हैं असरदार
70 वर्षीय शिवबालक कुशवाहा ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि भांग का नशा उतारने के लिए खट्टी चीजें काफी असरदार साबित हो सकती हैं. उनके अनुसार नींबू पर काला नमक लगाकर चाटने से नशा कम करने में मदद मिलती है. इसके अलावा आम का अचार, मौसंबी जैसे खट्टे फलों का ताजा जूस पिलाना भी लाभकारी हो सकता है.

शिवबालक ने बताया कि इमली को भी भांग के असर को कम करने का एक प्रभावी घरेलू उपाय माना जाता है. इसके लिए इमली को पानी में अच्छी तरह उबालकर उसमें थोड़ा गुड़ मिलाया जाता है. इस मिश्रण को ठंडा कर व्यक्ति को पिलाने से राहत मिलती है.

घी और मक्खन भी कर सकता है असर
ग्रामीण क्षेत्रों में यह नुस्खा सालों से अपनाया जाता रहा है और लोग इसे भरोसेमंद मानते हैं. अगर नशा अधिक हो जाए, तो घी का सेवन भी फायदेमंद बताया जाता है. थोड़ी मात्रा में शुद्ध देसी घी पिलाने से शरीर को आराम मिलता है और नशे का असर धीरे-धीरे कम होने लगता है. यदि घी उपलब्ध न हो तो मक्खन भी खिलाया जा सकता है।

हल्की स्थिति में ही घरेलू उपाय कारगर, गंभीर होने पर करें डॉक्टर से संपर्क
शिवबालक ने बताया कि कुछ मामलों में व्यक्ति को अत्यधिक चक्कर या बेहोशी भी आ सकती है. ऐसी स्थिति में सरसों के तेल को हल्का गुनगुना करके उसके दोनों कानों में एक-दो बूंद डालने की सलाह दी जाती है. हालांकि यदि व्यक्ति लंबे समय तक होश में न आए या सांस लेने में परेशानी हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है. घरेलू उपाय केवल हल्की स्थिति में ही कारगर होते हैं.

विशेषज्ञ यह भी सलाह देते हैं कि भांग के नशे के बाद मीठी चीजों का सेवन न करें. क्योंकि इससे नशा बढ़ सकता है. साथ ही बिना चिकित्सकीय सलाह के कोई दवा देना खतरनाक हो सकता है. सबसे अहम बात यह है कि भांग के बाद शराब का सेवन बिल्कुल न करें, क्योंकि दोनों का मिश्रण शरीर पर गंभीर दुष्प्रभाव डाल सकता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related