15 मार्च से इन 3 राशियों पर मेहरबान होंगे ग्रहो के राजा, सूर्य जैसा चमकने वाला है भाग्य, उज्जैन आचार्य से समझें

Date:

[ad_1]

Last Updated:

Grah Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य 15 मार्च 2026 को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जिसे मीन संक्रांति कहा जाता है. खास बात यह है कि मीन राशि में पहले से शनि देव विराजमान हैं, ऐसे में सूर्य और शनि की युति बनेगी. इस योग का कई राशियों पर विशेष प्रभाव देखने को मिल सकता है.

ख़बरें फटाफट

उज्जैन : हिन्दू धर्म मे ज्योतिष शास्त्र को विशेष महत्व दिया गया है. इसी के अनुसार आने वाले दिन की गरणा की जाती है. अभी कुछ ही दिनों बाद 15 मार्च 2026 को ग्रहों के राजा सूर्य कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे. इस घटना को मीन संक्रांति के नाम से जाना जाता है. खास बात यह है कि मीन राशि में पहले से ही शनि देव विराजमान हैं, ऐसे में सूर्य और शनि की युति बनने जा रही है, जिसे ज्योतिष की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है.ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और शनि को एक-दूसरे का शत्रु ग्रह माना गया है, लेकिन इनके बीच पिता-पुत्र का संबंध भी बताया गया है.

इसलिए जब ये दोनों ग्रह एक ही राशि में आते हैं तो इसका प्रभाव अलग-अलग राशियों पर अलग तरीके से देखने को मिलता है. कुछ राशियों के लिए यह स्थिति चुनौतियां ला सकती है, वहीं कई राशियों के लिए यह समय उन्नति और सफलता के नए अवसर भी लेकर आता है. सूर्य का यह गोचर सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा, लेकिन कुछ राशियों के जातकों के लिए यह अवधि विशेष रूप से शुभ मानी जा रही है.इस दौरान करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. आइए जानते हैं उज्जैन के ज्योतिष आचार्य आनंद भारद्वाज से कि सूर्य के इस गोचर से किन राशियों के लिए अच्छे दिनों की शुरुआत होने वाली है.

तीन राशियों की चमकेगी किस्मत
मिथुन – सूर्य का यह राशि परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ और सकारात्मक परिणाम देने वाला साबित हो सकता है. लंबे समय से परिवार में चल रहे मतभेद और विवाद धीरे-धीरे समाप्त होने लगेंगे, जिससे घर का वातावरण शांत और सुखद रहेगा. समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं. भूमि या भवन से जुड़ा लाभ मिलने की संभावना बन सकती है, साथ ही नई वाहन खरीदने की इच्छा भी पूरी हो सकती है. यात्रा के योग बनेंगे, जो लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं. धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बढ़ेगी. किस्मत का पूरा साथ मिलेगा, अटके हुए काम पूरे होंगे और अचानक धन लाभ के भी योग बन सकते हैं.

कर्क – इस राशि के जातकों के लिए यह शुभ युति सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकती है. परिवार में चल रहे पुराने विवाद या मतभेद धीरे-धीरे समाप्त होने की संभावना है और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी. समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। यदि आप किसी इंटरव्यू, परीक्षा या प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं तो समय आपके पक्ष में रह सकता है. मेहनत का अच्छा फल मिलने के संकेत हैं. साथ ही संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिलने की भी संभावना बन रही है.

मीन – सूर्य के इस गोचर से इस राशि के जातकों के लिए भाग्य के द्वार खुलते नजर आ रहे हैं. लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद या मनमुटाव अब खत्म हो सकते हैं, जिससे रिश्तों में फिर से मधुरता आएगी. समाज में मान-सम्मान बढ़ने के भी योग बन रहे हैं. यदि आप किसी इंटरव्यू, परीक्षा या प्रतियोगिता में भाग लेने वाले हैं, तो यह समय आपके पक्ष में रह सकता है. प्रयासों में सफलता मिलने की संभावना है और संतान से जुड़ी कोई सुखद खबर भी मिल सकती है.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related