8.6 रेटिंग वाली वो रोमांटिक सीरीज, जिसे सूरज बड़जात्या ने बनाई, मॉडर्न जमाने में दिखी ट्रेडिशनल लव स्टोरी

Date:

[ad_1]

Last Updated:

साल 2018 से लेकर पिछले साल तक कई वेब सीरीज आईं. पिछले साल से सीरीज फिल्मों के मुकाबले कम आ रही हैं, जो सीरीज आईं हैं, उनमें भी ज्यादा क्राइम-थ्रिलर और सस्पेंस-हॉरर कंटेंट की भरमार हैं. बहुत कम फैमिली सीरीज आईं हैं. इनमें से एक सीरीज फरवरी 2025 में रिलीज हुई. यही सीरीज रोमांटिक ड्रामा है.

यह रोमांटिक ड्रामा बड़ी से बड़ी हॉरर, सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज की टक्कर देती है. सीरीज में न तो भद्दे डायलॉग्स हैं. न ही कोई अश्लील सीन. छोटे शहर में फिल्माई प्योर और दिल छूल ने वाली कहानी है. इस कहानी में थोड़ा सस्पेंस और कई ट्विस्ट हैं. सीरीज का कंटेंट इतना स्ट्रॉन्ग है कि आईएमडीबी पर इसकी 8.6 आईएमडीबी रेटिंग मिली है. सीरीज को बड़े फिल्ममेकर ने प्रोड्यूस किया है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

नौ एपिसोड वाली इस रोमांटिक ड्रामा को सूरज आर बड़जात्या ने बनाया है, जो फैमिली फिल्में बनाने के लिए मशहूर हैं. सूरज फिल्मों की तरह ही इस सीरीज को पूरी तरह से पारिवारिक बनाया है. इसे आप फैमिली, अपने पार्टनर और दोस्तों के साथ बिना झिझके और पलकें झपकाएं देख सकते हैं. इस सीरीज का नाम ‘बड़ा नाम करेंगे’ है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

यह सीरीज आपको सूरज बड़जात्या की ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ टाइप फीलिंग्स आएगी. सीरीज को पलास वासवानी ने डायरेक्ट किया है. इसका बैकग्राउंड म्युजिक बहुत ही स्मूथ और प्यार है. गाने भी भी दिल को छू लेने वाले हैं. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

Add News18 as
Preferred Source on Google

‘बड़ा नाम करेंगे’ में आयशा कदुसकर और ऋतिक घनशानी लीड रोल में हैं. सीरीज में आयशा ने सुरभि और ऋतिक ने ऋषभ का किरदार निभाया है. सीरीज की शुरुआत ही दो परिवारों की मीटिंग से होती है. सुरभि और ऋषभ की शादी के लिए बात करते हैं. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

ऋषभ को सुरभि के बारे में पता नहीं होता. लेकिन जब वह उसे देखता है, तो हैरान हो जाता है क्योंकि सुरभि उसकी दोस्त होती है. जबकि सुरभि को पता था कि उसका रिश्ता उसी दोस्त के पास जा रहा है, जिसके साथ मुंबई में कई महीने बिताए थे. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

फिर सीरीज की कहानी बैकग्राउंड में जाती है, जहा लॉडाउन की सिचुएशन दिखाई जाती है. एक कॉमन फ्रेंड के जरिए दोनों की मुलाकात ऋषभ के घर पर होती है. इस दौरान दोनों के बीच नोंक-झोक होती है. रात को सब चले जाते हैं. बस सुरभि, ऋषभ के घर पर अनजाने में रुक जाती है और अगले दिन से लॉकडाउन लग जाता है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

दोनों लॉकडाउन की सिचुएशन में एक-दूसरे के साथ लंबा वक्त बिताते हैं और फिल दोनों की दोस्ती और बाद में प्यार हो जाता है. सुरभि पिता की तबीयत बिगड़ने की वजह से अचानक अपने होमटाउन आ जाती है. लॉकडाउन खत्म होते ही ऋषभ भी अपने होमटाउन रतलाम पहुंच जाता है, जहां उसकी फैमिली उसके लिए रिश्ते देखती है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

इसके बाद कहानी पैरलर चलती है. दोनों एक-दूसरे से प्यार का इजहार करते हैं. लेकिन दोनों अपनी पहले की दोस्ती और प्यार को घरवालों से छुपा कर रखते हैं. लेकिन ऋषभ के फूफा को इसका पता चलता है और दोनों फैमिली के बीच मनमुटाव और मतभेद शुरु होते हैं. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

ऋषभ की फैमिली पुरानी सोच और परंपराओं के होते हैं. लव मैरिज के खिलाफ होते हैं. वह सुरभि के चरित्र पर सवाल उठाते हैं. शादी तोड़ने की बात करते हैं. इस दौरान कई ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलते हैं. क्लाइमैक्स बहुत ही इंटरेस्टिंग होता है. इस सीरीज को आप सोनी लिव पर देख सकते हैं. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related