‘मैं नहीं बदलूंगा’, ‘वॉर 2’ में कियारा के बिकिनी लुक पर बिगड़े थे राम गोपाल वर्मा के बोल, अश्लील कमेंट पर दी सफाई

Date:

[ad_1]

Last Updated:

पिछले साल कियारा आडवाणी की फिल्म ‘वॉर 2’ रिलीज हुई थी जिसे थिएटर्स में दर्शकों का कुछ खास रिस्पांस नहीं मिल पाया था. फिल्म में कियारा आडवाणी का बिकिनी लुक काफी चर्चाओं में रहा था. डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने फिल्म में कियारा के बिकिनी लुक पर विवादित कमेंट किया था जिसे बाद में उन्होंने डिलीट कर दिया था. हालिया इंटरव्यू में राम गोपाल वर्मा अपने उस कमेंट पर बात करते हुए कहते हैं कि उन्हें कुछ गलत नहीं लगता है. वो हमेशा से महिलाओं की खुलकर तारीफ करते आए हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

राम गोपाल वर्मा ने कियारा आडवाणी के लुक पर अनुचित कमेंट किया था.

नई दिल्ली. राम गोपाल वर्मा बॉलीवुड के सबसे चर्चित डायरेक्टर्स में से एक रहे हैं. विवादों से राम गोपाल वर्मा का गहरा नाता रहा है. वो पुराने दौर से एक्ट्रेसेस पर आपत्तिजनक कमेंट्स करते आए हैं. श्रीदेवी पर डायरेक्टर ने ऐसी ही विवादित टिप्पणी की थी जिसके बाद बोनी कपूर और उनके बीच की टीस जग-जाहिर थी. पिछले साल डायरेक्टर ने फिल्म ‘वॉर 2’ में कियारा आडवाणी के बिकिनी लुक पर ऐसा ही विवादित कमेंट किया था जिसको लेकर बॉलीवुड के गलियारों से सोशल मीडिया तक खूब हो-हल्ला हुआ था. हर किसी ने फिल्ममेकर के उस बयान की खूब आलोचना की थी जिसके बाद उन्होंने अपने उस ट्वीट को डिलीट कर दिया था.

अब राम गोपाल वर्मा ने अपने उस विवादित ट्वीट और उसको डिलीट करने के पीछे की वजह पर खुलकर बात की है. विक्की लालवानी के साथ इंटरव्यू में राम गोपाल वर्मा कहते हैं कि अब उन्हें याद नहीं है कि उन्होंने कियारा आडवाणी के बिकिनी लुक पर क्या कहा था. वो काफी पहले की बात हो गई है और इसलिए उन्हें याद नहीं कि उन्होंने किस वजह से वो पोस्ट डिलीट किया था.

कियारा आडवाणी

राम गोपाल वर्मा ने क्यों डिलीट किया था पोस्ट?

बातचीत के दौरान जब राम गोपाल वर्मा से कियारा पर किए गए ट्वीट और उसे डिलीट करने की वजह पूछी गई, तो उन्होंने कहा, ‘मुझे सच में याद नहीं है कि मैंने उस ट्वीट में क्या लिखा था या क्या कहा था, क्योंकि मैं बहुत सारे ट्वीट करता हूं और ये काफी समय पहले की बात है. मेरा मानना है कि अगर आप ट्रेलर में ऐसा कोई इमेज डालते हैं जो कि एक खूबसूरत लड़की बिकिनी में, जो कुछ उकसाने के लिए होता है’.

राम गोपाल वर्मा ने किया श्रीदेवी का जिक्र

अपनी टिप्पणी पर सफाई देते हुए राम गोपाल वर्मा कहते हैं, ‘मेरे हिसाब से ये एक तरह की बैकहैंडेड तारीफ थी, जैसा मैं महसूस करता हूं. ‘रंगीला’ के समय से ही मैं ऐसा हूं. मैंने कभी खूबसूरत महिलाओं पर अपनी राय छिपाई नहीं है. मैं हमेशा से खुलकर उनकी तारीफ करते आया हूं. मैं हमेशा इस बारे में खुलकर बोलता रहा हूं, चाहे वो श्रीदेवी के बारे में हो… मैं जैसा हूं, वैसा ही रहूंगा. मैं अपने विचार और अपने एक्सप्रेशन के तरीके को नहीं बदल सकता हूं, लेकिन मेरी सिनेमा अलग होगी’. जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने ट्वीट क्यों डिलीट किया, तो उन्होंने माना कि उन्हें इसकी वजह याद नहीं है.

कियारा आडवाणी, जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर 2’ बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास सफल नहीं रही थी. फिल्म इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म की तुलना में फ्लॉप साबित हुई. हालांकि इसमें कियारा आडवाणी के सिजलिंग लुक को काफी पसंद किया गया था.

About the Author

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related