Ajwa Dates Health Benefits: हिना खान ने बताया इसे रोजा में एसिडिटी से बचने का जबरदस्त उपाय

Date:

[ad_1]

Last Updated:

Ajwa Dates For Roja: रमजान के महीने में रोजा रखने वालों के लिए अजवा खजूर बहुत फायदेमंद साबित होता है. हाल ही में हिना खान ने भी एसिडिटी और डिसकंफर्ट से बचने के लिए इसे खाने की सलाह दी है. अजवा डेट्स हार्ट हेल्थ और एनर्जी को बूस्ट करने का भी काम करता है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Ajwa Dates Health Benefits: टीवी एक्ट्रेस हिना खान कैंसर सर्वाइवल हैं. इसके कारण उन्हें खानपान पर बहुत ध्यान देना पड़ता है. इसके बावजूद वो हर साल रमजान के महीने में रोजा रखती हैं. साथ ही वो इस बात को भी सुनिश्चित करती हैं, कि इसके साथ उनकी सेहत भी बनी रहे.

हिना खान आए दिन अपनी डाइट से जुड़े सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने शुक्रवार को इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस ने अजवा डेट्स खाने की सलाह दी है. उन्होंने बताया कि इससे रोजा में एसिड रिफ्लेक्स और डिसकंफर्ट नहीं महसूस होगा. हालांकि इस्लाम में रोजा खोलते समय खजूर खाने की परंपरा है, लेकिन क्या आप जानते हैं अजवा डेट्स खाने की सलाह लोग क्यों देते हैं?
(फोटो क्रेडिट- @ realhinakhan)

क्या है अजवा डेट्स?
अजवा खजूर सऊदी अरब मदीना में उगायी जाने वाली खजूर की किस्म है. सॉफ्ट टेक्सचर और मीठेपन के साथ इसमें कई औषधिय गुण भी मौजूद होते हैं. अजवा खूजर एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है. ऐसे में इसे खाने से हार्ट हेल्थ, डाइजेशन और एनर्जी बूस्ट रहती है.

रोजा में अजवा डेट्स खाने के फायदे
दिनभर के उपवास के बाद जब रोजा खोला जाता है, तो एसिडिटी की रिस्क होता है.  ऐसे में शुरुआत हमेशा अजवा खजूर खाकर करने से डाइजेशन स्ट्रॉन्ग बना रहता है. इससे एसिड रिफ्लेक्स नहीं जिससे रोजा में आप हेल्दी और एनर्जी से भरपूर रहते हैं.

ब्रेस्ट फीडिंग महिलाओं के लिए भी फायदेमंद
अजवा खजूर का सेवन महिलाओं के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होता है. स्तनपान कराने वाली महिलाओं अजवा खजूर खाना चाहिए, क्योंकि ये स्तन के दूध को कई उपयोगी पोषक तत्वों से समृद्ध करने में सहायक हैं. इसके अलावा, कई अध्ययनों से पता चला है कि जो माताएं नियमित रूप से अजवा खजूर का सेवन करती हैं, उनके बच्चे बीमारियों और संक्रमणों के प्रति कम संवेदनशील होते हैं. अजवा खजूर के सेवन का एक और बड़ा लाभ यह है कि इनमें आयरन की मात्रा अधिक होती है.आयरन लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन के लिए आवश्यक है और ये एनीमिया के उपचार और रोकथाम में भी सहायक हो सकते हैं.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related