[ad_1]
Last Updated:
गर्मियों का मौसम शुरू होते ही एसी चलाना हर घर के लिए जरूरी हो जाता है. लेकिन महीनों से बंद पड़े एसी को सीधे चालू करना खतरनाक हो सकता है. सही तरीके से सर्विसिंग, सफाई और गैस चेक करने से न सिर्फ कूलिंग बनी रहती है बल्कि एसी लंबे समय तक सुरक्षित रहता है.
गर्मियों का सीजन शुरू होते ही लोग घर में लगी एसी चलाने की तैयारी करने लगते हैं. अगर आप भी गर्मी से राहत पाने के लिए अपने कमरे की एसी चालू करने का मन बना रहे हैं, तो इसे चालू करने से पहले कुछ जरूरी बातों पर ध्यान देना बेहद आवश्यक है. वरना थोड़ी सी लापरवाही आपकी जेब पर भारी पड़ सकती है.
गर्मियों का मौसम खत्म होने के बाद ज्यादातर जगहों पर एसी को बंद कर दिया जाता है, कुछ जगहों पर इसे ढककर भी रखा जाता है. गर्मी शुरू होते ही लोग इसे सीधे चालू कर देते हैं, लेकिन कई महीनों से बंद पड़े एसी को अचानक ऑन करना खतरनाक साबित हो सकता है.
दरअसल, महीनों से बंद पड़े होने के कारण एसी के पंख और जालियों में काफी गंदगी जमा हो सकती है. ऐसे में बिना साफ-सफाई के एसी चालू करने से न सिर्फ फैन खराब होने की संभावना बढ़ जाती है, बल्कि कंप्रेसर पर भी बुरा असर पड़ सकता है. इसके अलावा, जाली जाम होने की स्थिति में एसी पर अतिरिक्त लोड पड़ता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अधिक लोड पड़ने के कारण बिजली बिल भी बढ़ जाता है और कभी-कभार फैन या कंप्रेसर के खराब होने की संभावना भी बढ़ जाती है, जिससे आपको इसे ठीक कराने में हजारों रुपए खर्च करने पड़ सकते हैं. ऐसे में लंबे समय से बंद पड़े एसी का इस्तेमाल करने से पहले सर्विसिंग कराना बेहद जरूरी है.
इसके अलावा कुछ बातें ऐसी भी हैं जिनका ध्यान एसी चालू करने से पहले रखना चाहिए. एसी टेक्नीशियन राहुल कुमार बताते हैं कि महीनों से बंद पड़े एसी को सीधे कूलिंग मोड पर ऑन नहीं करना चाहिए. इसके बजाय पहले एसी को कुछ देर केवल फैन मोड पर चलाएं, जिससे पंख और जालियों में जमा गंदगी हवा के माध्यम से बाहर निकल जाए. इसके बाद ही आप एसी को कूलिंग मोड पर सेट कर सकते हैं.
गर्मियों में बिना रुके आपका एसी कमरे को ठंडा बनाए रखने के लिए इसमें गैस होना बेहद जरूरी है. समय-समय पर गैस की जांच करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है. अगर बिना चेक किए एसी ऑन कर दिया जाए तो कूलिंग पर असर पड़ता है, कूलिंग कम हो जाती है और कंप्रेसर पर दबाव बढ़ जाता है, जिससे इसके खराब होने की संभावना बढ़ जाती है.
ऐसे में एसी ऑन करने से पहले इसकी पूरी तरह से चेकिंग करना बेहद जरूरी है. इसके अलावा, लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए इसे बीच-बीच में कुछ देर के लिए चलाना आवश्यक है. एसी का कूलिंग कॉइल साफ होना भी बहुत महत्वपूर्ण है. चालू करने से पहले एसी फिल्टर पर जमे हुए कचरे को साफ करना जरूरी है, जिससे एयर फ्लो सही रहता है और एसी की कूलिंग भी अच्छी बनी रहती है.
[ad_2]
Source link
