Success Story :1 कमरे की चाल से दुबई-ओमान में 5 घरों तक का सफर, जानिए सब्जी बेचने वाले ने कैसे बदली किस्मत

Date:

[ad_1]

Last Updated:

Success Story : अभिषेक की सफलता की नींव किसी आलीशान ऑफिस में नहीं, बल्कि मुंबई के दादर मार्केट की उस जमीन पर पड़ी थी जहां वे सब्जियां बेचते थे. पिता के साथ सब्‍जी बेचते ही उन्‍होंने सीए की पढ़ाई की.

ख़बरें फटाफट

Zoom

अभिषेक (बाईं ओर) ओमान में क्लाउड किचन बिजनेस करते हैं. (Photo : @kushallodha548/X)

नई दिल्‍ली. जो लोग किस्मत के भरोसे हाथ पर हाथ धरकर बैठे रहते हैं, वो सफल नहीं होते. भाग्‍य भी उनका साथ देता है जो मेहनत, अनुशासन और हार न मानने के का जज्‍बा लिए बस अपनी मंजिल को पाने में लगे रहते हैं. इसी मंत्र से सफलता के शिखर पर पहुंचे हैं सीए अभिषेक आर वैश्‍य. कभी मुंबई की एक चाल के 150 वर्ग फीट के कमरे में परिवार के पांच सदस्‍यों के साथ रहने वाले अभिषेक के पास आज मुंबई, दुबई और ओमान में घर हैं. वे बीएमडब्‍ल्‍यू और मर्सिडीज जैसी लग्जरी कार चलाते हैं और ओमान में उनका क्लाउड किचन बिजनेस काफी लोकप्रिय है.

अभिषेक की सफलता की नींव किसी आलीशान ऑफिस में नहीं, बल्कि मुंबई के दादर मार्केट की उस जमीन पर पड़ी थी जहां वे सब्जियां बेचते थे. पॉडकास्टर कुशल लोढ़ा ने अभिषेक की सफलता की कहानी ‘एक्‍स’ पर साझा की है. पोस्ट के अनुसार, अभिषेक जब 13 साल के हुए तो उन्‍होंने अपने पिता के साथ सब्‍जी बेचना शुरू कर दिया. 20वें साल तक उन्‍होंने दादर में सब्जियां बेचीं.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related