TRP रिपोर्ट वीक 8: टी20 वर्ल्ड कप के बीच भी कायम रहा इन शोज का जलवा, टॉप 10 में बड़ा उलटफेर

Date:

[ad_1]

Last Updated:

टी20 वर्ल्ड कप के शोर के बीच भी टीवी इंडस्ट्री की टीआरपी रेस दिलचस्प बनी हुई है. टीआरपी रिपोर्ट वीक 8 में कई बड़े शोज ने अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी, जबकि कुछ लोकप्रिय सीरियल्स की रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला. जहां कुछ शोज लगातार टॉप पोजिशन पर टिके हुए हैं, वहीं एक समय नंबर 1 पर रहने वाला शो इस बार नीचे खिसक गया. दर्शकों की पसंद में आए इस बदलाव ने टीवी जगत में नई हलचल पैदा कर दी है. जानिए शोज का कैसे रहा रिपोर्टकार्ड…

Zoom

शोज के रिपोर्ट कार्ड में इस बार उलटफेर देखने को मिला है.

नई दिल्ली. ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल इंडिया ने 2026 के हिंदी टीवी शोज की वीक 8 की टीआरपी रिपोर्ट जारी कर दी है. टी20 वर्ल्ड कप की क्रेज के बावजूद कुछ शोज ने अपनी पकड़ मजबूत रखी, जबकि कुछ में गिरावट देखी गई. स्टार प्लस के फेमस शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने एक बार फिर टॉप पोजिशन बरकरार रखी है. स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय की इस सीरियल ने अपनी इमोशनल स्टोरीलाइन और परफॉर्मेंस से दर्शकों को बांधे रखा.

इस हफ्ते भी रेटिंग्स की दौड़ में कई दिलचस्प बदलाव देखने को मिले हैं. जहां एक ओर कुछ शोज अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं, वहीं कुछ लोकप्रिय धारावाहिकों को रैंकिंग में गिरावट का सामना करना पड़ा है. खास बात यह है कि लंबे समय तक नंबर 1 पर रहने वाला शो ‘नागिन 7’ इस बार टॉप पोजिशन से काफी नीचे खिसक गया है.

इन शोज का रहा जलवा

इस हफ्ते शारद केलकर और निहारिका चौकसे की ‘तुम से तुम तक’ ने 1.9 रेटिंग के साथ दूसरा स्थान पक्का किया है. रुपाली गांगुली का लोकप्रिय शो ‘अनुपमा’ 1.8 रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर है. ‘गंगा मैय्या की बेटियां’ और ‘वसुधा’ चौथे और पांचवें स्थान पर है. छठे नंबर पर ‘उड़ने की आशा’ रही. ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’. सुपरनैचुरल ड्रामा ‘नागिन 7’ को इस हफ्ते बड़ा झटका लगा, जो पिछले कई हफ्तों से नंबर 1 पर थी, वह अब आठवें स्थान पर फिसल गई.

देखिए वीक 8 का पूरा रिपोर्ट कार्ड

  1. क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2
  2. तुम से तुम तक
  3. अनुपमा
  4. गंगा माई की बेटियां
  5. वसुधा
  6. उड़ने की आशा
  7. ये रिश्ता क्या कहलाता है
  8. नागिन 7
  9. तारक मेहता का उल्टा चश्मा
  10. लक्ष्मी निवास

गिरावट के बाद भी चमकी टीवी की नागिन

हालांकि गिरावट के बावजूद ‘नागिन 7’ की लीड एक्ट्रेस प्रियंका चहर चौधरी सबसे ज्यादा चर्चित स्टार बनीं रही हैं. वे टॉप पर हैं. दूसरे नंबर पर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की समृद्धि शुक्ला और तीसरे पर ‘अनुपमा’ की रुपाली गांगुली का नाम है.

About the Author

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related