[ad_1]
Last Updated:
Alyssa Healy century in last odi : ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की कप्तान एलिसा हीली ने अपने करियर के आखिरी मैच को हमेशा के लिए यादगार बना दिया. उन्होंने भारत के खिलाफ होबार्ट में खेलते हुए शानदार शतक जमाया. 79 बॉल पर 18 चौके की मदद से अपने आखिरी इंटरनेशनल मैच में ये बेहतरीन पारी खेली.
एलिसा हीली ने करियर के आखिरी वनडे में जमाया शतक
नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला क्रिकेट इतिहास में याद रखा जाएगा. यह मैच ऑस्ट्रेलिया की चैंपियन कप्तान और विकेटकीपर बैटर एलिसा हीली के शानदार करियर का आखिरी मुकाबला बनकर रहेगा. 3 मैचों की सीरीज के लगादार दो मैच जीतकर पहले ही इसे अपने नाम कर चुकी कप्तान ने इसे यादगार बना लिया है और आखिरी मुकाबले में जब उतरी तो भारतीय टीम ने उनको गार्ड ऑफ ऑनर देकर और भी खास बना दिया. उन्होंने इस मैच में शतकीय पारी खेलकर अपना नाम खास लिस्ट में दर्ज कराया.
भारत और ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में बेलेरिव ओवल के मैदान पर खेलने उतरी. भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले मुकाबला 6 विकेट से जबकि दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट की जीत से साथ सीरीज पर कब्जा पहले ही कर लिया था. आखिरी मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया की चैंपियन कप्तान को मैदान पर उतरने से पहले सम्मान दिया. मुकाबला शुरू होने के बाद जैसी बल्लेबाजी इस ओपनर ने दिखाई उसने फैंस को गदगद कर दिया
आखिरी वनडे में ठोका शतक
एलिसा हीली ने अपने करियर के आखिरी वनडे में भारत के खिलाफ एक कभी ना भूलने वाली पारी खेल डाली. उन्होंने 49 बॉल पर 8 चौके की मदद से अपने पचास रन पूरे किए. इसके बाद रनों की रफ्तार बढ़ाई और देखते ही देखते स्कोर बोर्ड पर 100 रन लगा दिए. 18 चौके की मदद से इस महान खिलाड़ी ने 79 बॉल पर अपना सेंचुरी पूरी की.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
[ad_2]
Source link
