Oscars 2026 Live: ‘हैमनेट’ के लिए जेसी बकले बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, सिनेमैटोग्राफी के लिए अश्वेत महिला को मिला अवॉर्ड, रचा इतिहास

Date:

[ad_1]

नई दिल्ली. 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स का आगाज हो चुका है. भारतीय फैंस के लिए जश्न मनाने की कई वजहें हैं. ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने रेड कार्पेट पर कदम रखते ही अपने ग्लैमरस लुक से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. दूसरी तरफ, भारतीय-अमेरिकी फिल्म निर्माता गीता गांधबीर ने इतिहास रच दिया. उन्हें दो अलग-अलग कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है ‘द परफेक्ट नेबर’ के लिए बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर और ‘द डेविल इज बिजी’ के लिए बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म.

गीता के इस डबल नॉमिनेशन ने भारतीय दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है. अब हर किसी की नजर इस बात पर है कि क्या वह ऑस्कर की ट्रॉफी अपने नाम कर पाती हैं या नहीं. वहीं, गाजा के हालातों पर आधारित डॉक्यूड्रामा ‘द वॉयस ऑफ हिंद रजब’ को भी नॉमिनेशन मिला है, जो वैश्विक मंच पर दक्षिण एशियाई कहानियों की बढ़ती ताकत को दर्शाता है.

इस बार सबकी नजरें ‘सिनर्स’ पर टिकी हैं, जो इस प्रतिष्ठित समारोह में सबसे बड़े दावेदार के रूप में उभरी है. इस फिल्म ने ऑस्कर 2026 में कुल 16 नॉमिनेशंस हासिल कर नया इतिहास रच दिया है. यह किसी भी एक फिल्म को मिलने वाले अब तक के सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस हैं. इससे पहले ‘टाइटैनिक’. ‘ऑल अबाउट ईव’ और ‘ला ला लैंड’ जैसी फिल्मों के नाम 14-14 नॉमिनेशंस का रिकॉर्ड था, लेकिन ‘सिनर्स’ ने उन सबको पीछे छोड़ते हुए अपनी धाक जमा ली है.

ऑस्कर 2026 का पहला अवॉर्ड बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के नाम रहा. इस कैटेगरी की विनर की घोषणा जोई साल्डाना ने की और यह खिताब जीता एमी मैडिगन ने. उन्हें फिल्म वीपन्स में उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए यह सम्मान दिया गया है. जैसे ही एमी अपना ऑस्कर लेने स्टेज पर पहुंचीं, पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. 98वें अकादमी पुरस्कारों की यह शुरुआत वाकई धमाकेदार रही है.

प्रियंका चोपड़ा ने बिखेरा जलवा, प्रेजेंट किया अवॉर्ड

98वें अकादमी पुरस्कार समारोह में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का जलवा देखने को मिला. उनकी किसी फिल्म ने अवॉर्ड नहीं जीता, लेकिन वे पहली भारतीय एक्ट्रेस हैं जिन्हें ऑस्कर जैसे ग्लोबल अवॉर्ड फंक्शन में अवॉर्ड प्रेजेंट करने का मौका मिला.अभिनेत्री ने अभिनेता जेवियर बार्डेम के साथ मिलकर बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का अवॉर्ड ‘सेंटिमेंटल वैल्यू’ को दिया.

‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने 6 अवॉर्ड जीत बनाया दबदबा

98वें एकेडमी अवार्ड्स एक यादगार रात के तौर पर खत्म हुई. ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने अपने नाम 6 अवॉर्ड किए और दबदबा बनाया. वहीं ‘सिनर्स’ और ‘फ्रैंकस्टीन’ ने भी कई ऑस्कर जीते. इसके अलावा, एम्मा स्टोन, निकोल किडमैन, ज़ेंडाया, प्रियंका चोपड़ा और काइली जेनर जैसे सितारों ने रेड कार्पेट पर कई यादगार पल दिए.

‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ की बेस्ट कास्टिंग के लिए कैसेंड्रा कुलुकुंडिस ने जीता अवॉर्ड

‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने 98वें अकेडमी अवॉर्ड्स में इतिहास रच दिया है. फिल्म के लिए कैसेंड्रा कुलुकुंडिस ने ‘बेस्ट कास्टिंग’ के लिए अब तक का पहला ऑस्कर जीता!

बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर जीत भावुक हुईं जेसी बकले

‘हैमनेट’ के लिए आइरिश एक्ट्रेस जेसी बकले को बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड मिला है. अवॉर्ड जीतने के बाद वह बहुत हीं भावुक नजर आईं. वह स्टेज की तरफ जाते-जाते रो पड़ीं. अपने आंसुओं को छुपाते हुए जेसी ने गेस्ट को संबोधित किया और जीत-प्या के लिए आभार जताया.

‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ बनी बेस्ट पिक्चर

‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने एक और ऑस्कर अपने नाम किया है. फिल्म ने 2025 की बेस्ट पिक्चर अवॉर्ड अपने नाम किया है.

पोल थॉमस एंडरसन ने ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ के लिए जीता बेस्ट डायरेक्टर का ऑस्कर

‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ के लिए बेस्ट डायरेक्ट का ऑस्कर अवॉर्ड पोल थॉमस एंडरसन को मिला.

पोल थॉमस एंडर बने बेस्ट डायरेक्टर. (फोटो साभारः एक्स @theacademy)

‘मिस्टर नोबडी अगेंस्ट पुतिन’ ने जीता बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का अवॉर्ड

‘मिस्टर नोबडी अगेंस्ट पुतिन’ ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म का अवॉर्ड्स अपने नाम किया.

लुडविग गोरंसन ने ‘सिनर्स’ के बैकग्राउंड म्युजिक के लिए जीता ऑस्कर

लुडविग गोरंसन ने ‘सिनर्स’ के बैकग्राउंड म्युजिक के लिए बेस्ट ऑरिजनल स्कोर का ऑस्कर अवॉर्ड जीता. उन्होंने यह अवॉर्ड अपने पेरेंटस और मेकर्स को डेडिकेट किया.

ludwig-
लुडविग गोरंसन ने ऑस्कर जीतने के बाद स्पीच दी.

‘अवतारः फायर एंड एशेज’ ने जीता बेस्ट विजुअल का ऑस्कर अवॉर्ड्स

जेम्स कैमरून की ‘अवतारः फायर एंड एशेज’ ने बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स का ऑस्कर अवॉर्ड्स जीता. दिसंबर 2025 में रिलीज हुई इस फिल्म को दुनियाभर में खूब पसंद किया गया था.

ऑटम डुरल्ड अर्कापा ने रचा इतिहास, सिनेमैटोग्राफी के लिए जीता ऑस्कर

‘सिनर’ के लिए लिए ऑटम डुरल्ड अर्कापा ने जीता बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का ऑस्कर अवॉर्ड. ऑटम ने यह अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया. वह पहली अश्वेत महिला हैं, जिन्होंने सिनेमैटोग्राफी के लिए यह अवॉर्ड जीता है.

ऑस्कर में धर्मेंद्र को किया गया इग्नोर

ऑस्कर 2026 के इन मेमोरियम सेगमेंट ने भारतीय फैंस को निराश कर दिया क्योंकि हिंदी फिल्मों के दिवंगत धर्मेंद्र का नाम इसमें शामिल नहीं था. भारतीय सिनेमा के सबसे महान कलाकारों में से एक माने जाने वाले धर्मेंद्र की अनुपस्थिति ने दुनियाभर के दर्शकों को हैरान कर दिया.

पॉल थॉमस एंडरसन को मिला पहला ऑस्कर, ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ के लिए जीता अवॉर्ड

हॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर पॉल थॉमस एंडरसन ने आखिरकार इतिहास रच दिया है. फिल्म वन बैटल आफ्टर अनदर के लिए उन्हें बेस्ट अडैप्टेड स्क्रीनप्ले के ऑस्कर से नवाजा गया. दिलचस्प बात यह है कि 13 नॉमिनेशंस और दशकों लंबे इंतजार के बाद यह उनका पहला ऑस्कर है. रॉबर्ट डाउनी जूनियर और क्रिस इवांस ने एंडरसन को यह अवॉर्ड सौंपा और उनकी बेमिसाल कहानीकारी की जमकर तारीफ की. इस जीत के साथ ही ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स की सबसे बड़ी विनर बनकर उभर रही है.

रणबीर कपूर की ‘रामायण पार्ट 1’ का हिस्सा बने ‘पंचायत’ के प्रह्लाद चा, निभाएंगे ये खास रोल

नितेश तिवारी की ‘रामायण पार्ट 1’ की स्टारकास्ट को लेकर पहले से ही काफी बज बना हुआ है. इसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश लीड किरदारों में नजर आएंगे. वहीं. अब एक और बड़ी खबर सामने आ रही है. फिल्म में कुंभकर्ण के रोल के लिए पंचायत सीरीज फेम फैसल मलिक को साइन किया गया है. दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले इस रोल के लिए बॉबी देओल का नाम चर्चा में था, लेकिन अब लगता है कि फैसल मलिक अपनी मौजूदगी से इस पौराणिक किरदार को पर्दे पर जीवंत करेंगे.

शॉन पेन ने ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का जीता अवॉर्ड

ऑस्कर 2026 की अवॉर्ड लिस्ट में एक और बड़ा नाम जुड़ गया है. शॉन पेन ने फिल्म वन बैटल आफ्टर अनदर में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड जीत लिया है. हालांकि, शॉन पेन इस समारोह में मौजूद नहीं थे, इसलिए उनकी तरफ से प्रेजेंटर कीरन कल्किन ने यह ट्रॉफी ली. इसी के साथ ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने 98वें अकादमी पुरस्कारों में अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है. यह फिल्म अब तक कई अहम कैटेगरीज में बाजी मार चुकी है.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related