T-20 में टीम इंडिया की जीत का स्वाद, बहराइच में मुफ्त छोले-भटूरे खाने उमड़ी भीड़!

Date:

[ad_1]

Last Updated:

टीम इंडिया की जीत का जश्न यूपी के बहराइच में अनोखे अंदाज में मनाया गया. बंजारी मोड़ स्थित “सुमन कैटर्स आनंद होटल” के मालिक ने लोगों को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मुफ्त अनलिमिटेड छोले-भटूरे खिलाने का ऐलान किया. दुकान खुलते ही लोगों की लंबी लाइन लग गई और महज दो घंटे में हजारों भटूरे चट हो गए. होटल मालिक ने पहले से मैदा और छोले की तैयारी कर रखी थी और कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ा दी ताकि कोई भी ग्राहक बिना खाए वापस न जाए.

बहराइच. अक्सर भारत की जीत पर भारत के अलग-अलग राज्यों में ढोल बजा कर लोग जश्न मानते हैं, बहुत सारे लोग तो ऐसे हैं जिनका खुशी का ठिकाना नहीं रहता है. इन्हीं में से एक शख्स यूपी के बहराइच जिले के हैं. कल रात T20 में इंडिया की जीत के बाद बहराइच के एक होटल चलाने वाले शख्स ने नि:शुल्क अनलिमिटेड छोले-भटूरे खिलाने का ऐलान कर दिया.  इसके बाद सुबह लोगों की लाइन लग गई. भीड़ बढ़ती देख होटल के मालिक ने अपने वरकर्स की संख्या बढ़ा दी. कहां लोग जितना खा पाए खिलाओ सेवा और सामग्री में कमी नहीं होनी चाहिए.

2 घंटे में हजारों भटूरे चट
दरअसल बहराइच जिले के बंजारी मोड़ पर स्थित “सुमन कैटर्स आनंद होटल” टीम इंडिया को लेकर इतना दीवाने और चाहने वाले हैं कि कल इन्होंने पहले ही मन बना लिया था कि अगर इंडिया जीती तो अपने होटल से ₹20 प्रति के हिसाब से बिकने वाले भटूरे को यह एक इंसान जितना खा पाएगा उसको निशुल्क खिलाएंगे. जिसका खिलाने का समय इन्होंने सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रखा. इसके बाद दुकान खुलते ही खाने वालों की लाइन लग गई. भटूरे भी बनाने से लेकर खिलाने वाले कारीगरों तक सब की ड्यूटी लगा दी और कहा गया, एक भी भटूरा खाने वाला ग्राहक बिना खाए दुकान से लौटना नहीं चाहिए. फिर हुआ ऐसा ही लोग आते गए खाते गए, जिसकी तैयारी इन्होंने रात को इंडिया की जीत के बाद ही मैदा सनवा कर और छोला भीगोकर कर, कर ली थी.

10 से 2:00 बजे तक कितने भटूरे लोगों के खाने के अनुमान
अनलिमिटेड खिलाने के साथ-साथ इन्होंने अनलिमिटेड बनाने वाला सिस्टम भी रख रखा था. जिसमे इन्होंने पहले चरण में 50 किलो मैदे के आटे का भटूरा निकलवाना शुरू किया और फिर 10 किलो का अनुमानित बाद में और तैयार करवाया. जिससे एक से डेढ़ कुंटल तक के मैदे के भटूरे खाने वाली पब्लिक खा सकती है. इससे ऊपर भी खायेंगे तो हम खिलाएंगे बताया और कहा इंडिया की जीत की खुशी के आगे यह कुछ भी नहीं है.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related