What is the sun actual color | Sun original color: सूरज का असली रंग क्या है

Date:

[ad_1]

Last Updated:

Sun Color : बचपन में जब भी हमें ‘सूरज’ का चित्र बनाने को कहा जाता था, तो हम पीले या नारंगी रंग का ही चुनाव करते थे. सुबह की लाली हो या डूबते सूरज का गहरा नारंगी रंग, हम इसी सच के साथ बड़े हुए हैं कि सूरज पीला है. लेकिन क्या होगा अगर हम आपसे कहें कि आपकी आँखें आपको धोखा दे रही हैं? विज्ञान की मानें तो सूरज का वह रंग, जो हमें पृथ्वी से दिखाई देता है, उसका ‘असली रंग’ है ही नहीं.

हर दिन सुबह उगने और शाम को डूबने वाला सूरज हम रोज देखते हैं. कभी-कभी सूरज पीला, लाल या नारंगी दिखता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सूरज का असली रंग क्या है? अब आप जान सकते हैं कि सूरज का असली रंग क्या है.

दरअसल, अंतरिक्ष की अनंत गहराइयों से जब एस्ट्रोनॉट्स सूरज को देखते हैं, तो नज़ारा कुछ और ही होता है. नासा (NASA) और दुनिया भर के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने इस रहस्य से पर्दा उठाया है कि सूरज का वास्तविक रंग पीला नहीं, बल्कि कुछ और है. फिर क्यों हमें यह पीला या लाल दिखाई देता है? इसके पीछे छिपा है हमारी पृथ्वी के वायुमंडल का एक जादुई विज्ञान जिसे ‘रेले स्कैटरिंग’ (Rayleigh Scattering) कहते हैं. इस विशेष रिपोर्ट में जानिए सूर्य के असली रंग का वो सच, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

हम बचपन से ही सोचते आए हैं कि सूरज पीले रंग का है, लेकिन क्या आपको पता है कि सूरज का असली रंग पीला नहीं बल्कि सफेद है. सूरज की रोशनी में इंद्रधनुष के सभी रंग—लाल, नारंगी, पीला, हरा, नीला और बैंगनी—मौजूद होते हैं. जब ये सभी रंग एक साथ मिलते हैं तो सफेद प्रकाश बनता है. पृथ्वी के वायुमंडल की वजह से सूरज हमें पीला या कभी-कभी लाल दिखाई देता है. वायुमंडल में मौजूद धूल, गैस और कण सूरज की रोशनी को बिखेर देते हैं, जिससे नीली रोशनी ज्यादा फैल जाती है और हमारी आंखों तक मुख्य रूप से पीली रोशनी पहुंचती है. अंतरिक्ष से देखने पर सूरज का रंग वास्तव में चमकीला सफेद दिखाई देता है. 

Add News18 as
Preferred Source on Google

साइंस एबीसी में छपे एक लेख के मुताबिक, सूरज असल में सफेद रंग का है. धरती का वायुमंडल नीला, हरा और बैंगनी जैसे रंगों को आसानी से बिखेर देता है, लेकिन पीला, नारंगी और लाल रंगों को कम बिखेरता है. इसी वजह से दिन में हमें सूरज पीला दिखता है और जब सूरज क्षितिज के पास होता है तो वह लाल या नारंगी नजर आता है.

साइंसएबीसी के मुताबिक, सूरज का असली रंग अंतरिक्ष में दिखता है और वहां से देखने पर सूरज सफेद रंग का नजर आता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वहां पृथ्वी जैसा वायुमंडल नहीं होता, जो सूरज की रोशनी को बिखेर सके. पृथ्वी पर जब सूरज की किरणें वायुमंडल से होकर गुजरती हैं तो धूल, गैस और अन्य कण रोशनी को अलग-अलग दिशाओं में फैला देते हैं, जिससे हमें सूरज पीला या कभी-कभी लाल दिखाई देता है. लेकिन अंतरिक्ष में रोशनी बिना बिखरे सीधे नजर आती है, इसलिए वहां से सूरज चमकता हुआ सफेद दिखता है. 

सूरज की रोशनी से ही इंद्रधनुष दिखाई देता है. जब सूरज की रोशनी किसी माध्यम, जैसे पानी की बूंदों या कांच के प्रिज़्म, से गुजरती है तो यह अलग-अलग रंगों में बंट जाती है। इस प्रक्रिया को Dispersion of Light कहा जाता है. इसी कारण हमें इंद्रधनुष दिखाई देता है, जिसमें लाल, नारंगी, पीला, हरा, नीला, जामुनी और बैंगनी जैसे सात रंग नजर आते हैं. ये सभी रंग सूरज की रोशनी में पहले से मौजूद होते हैं, लेकिन सामान्य स्थिति में ये एक साथ मिलकर सफेद प्रकाश के रूप में दिखाई देते हैं. यानी सूरज सात रंगों से बना नहीं है, बल्कि उसकी रोशनी में मौजूद अलग-अलग तरंगदैर्घ्य के कारण हमें सात रंग दिखाई देते हैं.  (डिस्क्लेमर: ऊपर दी गई सारी जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध सामान्य जानकारियों पर आधारित है. News18  ने इसकी पुष्टि नहीं की है.)

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related